फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ligh problem

जर्जर पोल, तार और उपकरण बदलेगा बिजली विभाग

Sun, 31 May 2020 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
ligh problem
मैनपुरी। गर्मी में लोगों को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति देने के लिए विभाग जर्जर पोल, तार और उपकरणों को बदलेगा। आए दिन खराब होने वाली मशीनों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने पर लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है। फॉल्ट, अघोषित और अनियमित कटौती लोगों को परेशान करती है।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने गर्मी में लोगों को नियमित और रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति देने के लिए कवायद शुरू कर दी है। जेई और एसडीओ से उनके क्षेत्र के सब स्टेशनों का ब्योरा मांगा गया है। शासन ने गर्मी से पहले सिस्टम में सुधार करने केे निर्देश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता ने सभी जेई और एसडीओ से रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर मशीनों और उपकरणों को बदला जाएगा। नवीन जिला विद्युत विकास निधि योजना से काम होगा। देहात क्षेत्र में आए दिन होने वाले फॉल्ट, फुंकने वाले ट्रांसफार्मर, खराब मशीनों को बदला जाएगा। ट्रिपिंग की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राली ट्रांसफार्मर कराए चेक
गर्मी में बिजली विभाग ट्राली ट्रांसफार्मर की सुविधा का उपयोग करेगा। ट्रांसफार्मर फुंकने और क्षतिग्रस्त होने पर ट्राली ट्रांसफार्मर का प्रयोग किया जाएगा। गर्मी के चलते विभाग ने सभी ट्राली ट्रांसफार्मर को चेक कराया है।
गर्मी में बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। खराब उपकरण और मशीनें सही कराकर जर्जर उपकरणों और मशीनों को बदला जाएगा।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed