फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ligh problem

कटौती होने पर एसएसओ को पीटा

Thu, 28 May 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
ligh problem
मैनपुरी/कुरावली। बिजली कटौती से नाराज युवकों ने सबस्टेशन में घुसकर एसएसओ की पिटाई कर दी। सबस्टेशन में रखे अभिलेख भी फाड़ दिए। पुलिस में शिकायत करने पर सबक सिखाने की धमकी देते हुए युवक भाग गए। एसएसओ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरावली क्षेत्र में कई दिनों से बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। दिन हो या रात बिजली कटौती का कोई समय तय नहीं है। लोगों को रोस्टर के हिसाब से बिजली नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी बिजली गुल रही। विद्युत कर्मचारियों का आरोप है कि रात लगभग नौ बजे सोनई स्थित सबस्टेशन पर सोनई निवासी शिवम चौहान अपने साथियों के साथ मारुति वैन से आए।
विज्ञापन

सबस्टेशन पर एसएसओ संविदाकर्मी रत्नेश कुमार मौजूद थे। युवकों ने सबस्टेशन में घुसकर एसएसओ की पिटाई कर दी। उपकरणों में तोड़फोड़ की। एसएसओ ने रात में ही घटना की जानकारी अधिकारियों को दे दी। अधिकारियों के निर्देश पर एसएसओ ने जेई अखिलेश वर्मा के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने शिवम सहित उसके अज्ञात पांच साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसओ की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसओ की पिटाई, अभिलेख फाडने, तोड़फोड़ करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों को पकड़कर पुलिस शीघ्र ही जेल भेजेगी।
डीपी गौड़, सीओ कुरावली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed