{"_id":"6745d4f718584350630f6c53","slug":"life-of-respiratory-patients-is-in-danger-old-woman-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-127742-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांस के मरीजों की जान आफत में, वृद्धा ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांस के मरीजों की जान आफत में, वृद्धा ने तोड़ा दम
Tue, 26 Nov 2024 07:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
सांस के मरीजों की जान आफत में, वृद्धा ने तोड़ा दम
- 13 मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले में सांस के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही है। सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित मरीजों की मौत भी हो रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंची एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वहीं 13 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए।
मंगलवार को सुबह से ही महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां 927 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें सर्दी, जुकाम के साथ बुखार और सांस के मरीजों की संख्या अधिक रही। कस्बा औंछा निवासी ममता (80) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर मंगलवार की सुबह परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि महिला को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
डॉक्टर बोले, दवा रखें साथ
सांस के मरीजों की लगातार हो रही मौत को लेकर फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना था कि सर्दी के मौसम में सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगती है ऐसे में उन्हें हमेशा अपने पास दवा रखनी चाहिए। फिजीशियन का कहना है कि सांस के मरीजों की अधिकतर रात के समय दिक्कतें बढ़ती हैं ऐसे में उन्हें अपने पास दवा अवश्य रखनी चाहिए। रात के समय यदि दवा उपलब्ध होगी तो उन्हें राहत मिल जाएगी।