{"_id":"66a8861ccbc306eece0ae2aa","slug":"life-imprisonment-to-two-accused-of-kidnapping-and-killing-a-friend-for-ransom-in-mathura-2024-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की हत्या: फिरौती वसूलने के लिए बनाया था प्लान, फिर गोली मार किया कत्ल; हुई उम्रकैद की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त की हत्या: फिरौती वसूलने के लिए बनाया था प्लान, फिर गोली मार किया कत्ल; हुई उम्रकैद की सजा
Tue, 30 Jul 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:50 AM IST
सार
मथुरा में फिरौती के लिए दोस्त का अपहरण कर हत्या के दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही 15-15 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन
court new
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा एडीजे-8 नितिन पांडेय की कोर्ट ने दोस्त की फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या के दो दोषियों को सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 15-15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
वृंदावन के आनंद घाट जंगलकट्टी निवासी पुरुषोत्तम शर्मा का बेटा अनुज शर्मा 10 दिसंबर 2018 की शाम को लापता हुआ था। रातभर तलाश के बाद पिता ने अगले दिन वृंदावन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अनुज के मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर उसके करीबी मित्र लखन पुत्र हरिमोहन व लोकेश पुत्र जगदीश निवासी गौरा नगर, वृंदावन को पकड़ा था।

कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने कबूल किया था कि उन्होंने अनुज का अपहरण फिरौती वसूलने के लिए उसी के दोस्तों ने किया था। अपहरण करने के तुरंत बाद ही उसकी गोली मारकर हत्या कर शव को तालाब में डाल दिया था। लखन और लोकेश की निशानदेही पर पुलिस ने वृंदावन स्थित तालाब से अनुज का शव बरामद किया था। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। इनके खिलाफ विवेचना कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। एडीजीसी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि लखन और लोकेश को आजीवन कैद और 15-15 हजार रुपये अर्थदंड की सजा कोर्ट से सुनाई गई है।
आठ सेकंड की कॉल से खुला था वारदात का राज
वृंदावन में 10 दिसंबर को लापता हुए युवक 23 वर्षीय अनुज की हत्या पांच लाख रुपये के लालच में की गई थी। दोनों आरोपी मृतक के पिता से रुपये वसूलना चाहते थे। दोनों 10 दिसंबर की शाम अनुज को घर से बुलाकर ले गए थे। पिता को शुरू से ही उसके दो दोस्तों पर शक था। 10 दिसंबर की शाम दोनों आरोपियों द्वारा अनुज को घर से बुलाने के लिए की गई आठ सेकंड की कॉल करना ही उनके पकड़े जाने का कारण बना था। इस काॅल के बाद ही उन्होंने मोबाइल बंद कर दिया था। जिस सिम से फोन किया गया, वह वृंदावन के समीपवर्ती गांव नारायणपुर के युवक के गुम मोबाइल की थी। पुलिस ने उस वक्त खुलासा किया था कि लखन और लोकेश ने अनुज के सिर में दो गोलियां मारी थीं। इसके बाद कपड़े उतारकर शव को बोरे में ईंटों के साथ बांधकर भरा और पानी से भरे गड्ढे में डाल दिया था। हत्या के लिए तमंचा एक माह पूर्व खरीदा था।