फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Life imprisonment to 13 convicts in murder and assault case in agra

आगरा: हत्या और हमले के 13 दोषियों को उम्रकैद, 15 साल पहले प्रधानी का चुनाव पर की थी वारदात

Thu, 28 Jan 2021 04:44 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Jan 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to 13 convicts in murder and assault case in agra
सांकेतिक तस्वीर

आगरा जिले के थाना मलपुरा के गांव खलौआ में 15 साल पहले चुनाव की रंजिश में प्रधान पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या, जानलेवा हमला, बलवा और मारपीट के मामले में 13 आरोपियों को अपर जिला जज मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने दोषी पाया है। सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषियों को 2.80 लाख रुपये अर्थदंड भी अदा करना होगा। 

विज्ञापन


दोषियों में खलौआ गांव के धर्म सिंह, उसके भाई देवी सिंह, हरिभान सिंह, भूप सिंह के अलावा लक्ष्मण, उसका भाई बाबूजी, परिवार के ही अशोक, उसके भाई सुभाष, चेतन, राजपाल के अलावा बृजभान, दिनेश, परिजन जोगेंदर सिंह हैं। 
विज्ञापन


अभियोजन की ओर से एडीजीसी सिद्धांत कुलश्रेष्ठ ने कोर्ट में 11 गवाह और साक्ष्य प्रस्तुत किए। गोली लगने और हमले में केस के वादी शिवराम के परिजन श्याम सिंह, भाव सिंह, हम्मीर सिंह, नरायन सिंह, राम दुलारे, धर्मेंद्र को गंभीर चोट आई थीं। श्याम सिंह की छह सितंबर 2005 को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2005 में की किया था हमला
घटना तीन सितंबर 2005 की है। शिवराम की पत्नी शांति देवी प्रधानी के चुनाव में जीत गई थीं। धर्म सिंह की पत्नी उर्मिला चुनाव हार गई थी। इस कारण वह रंजिश मान रहा था। दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी धमकी दे रहे थे कि प्रधानी नहीं करने देंगे। घटना वाले दिन दोपहर दो बजे अभियुक्त बंदूक, तमंचे, लाठी, सरिया और बल्लम लेकर आ गए। शिवराम के परिवार पर हमला बोल दिया। भाव सिंह, श्याम सिंह, हम्मीर को घेर लिया।

गोली लगने से हम्मीर और भाव सिंह घायल हो गए। श्याम सिंह को पीटा। वह गंभीर घायल हो गया था। परिवार के राम दुलारे और धर्मेंद्र बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। गांव के नरायन सिंह पर भी हमला बोला। वह अपनी दुकान से जान बचाकर भाग गए थे। गांव के नवाब, राजन, महेंद्र, केलो और रामसनेही ने सभी को बचाया। यह लोग गवाह भी बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed