फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Life imprisonment for three including two real brothers in old man's murder case Mainpuri

Mainpuri: तेरहवीं से लौटते वक्त हुई थी वृद्ध की हत्या, दो सगे भाइयों सहित तीन को आजीवन कारावास

Tue, 19 Jul 2022 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 08:11 AM IST
सार

अपर जिला जज प्रथम वंश बहादुर यादव ने वृद्ध की हत्या मामले में दो सगे भाइयों सहित तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
 

विज्ञापन
Life imprisonment for three including two real brothers in old man's murder case Mainpuri
court new - फोटो : istock

विस्तार

मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र में 15 साल पहले वृद्ध की हत्या करने वाले दो भाइयों सहित तीन लोगों को अपर जिला जज प्रथम वंश बहादुर यादव ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन पर 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के अंतपुर निवासी सत्यपाल यादव अपने पुत्र प्रवेंद्र के साथ 23 फरवरी 2007 को नगला दया में रामप्रकाश के घर तेरहवीं की दावत में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय होलूपुरा निवासी सर्वेश ने भाई राजेश उर्फ मुनइया, गांव के ही दिनेश तथा सुरेश के साथ मिलकर फायरिंग करके सत्यपाल यादव की हत्या कर दी। प्रवेंद्र ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच करके चारों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। 
विज्ञापन


साक्ष्य व गवाही के आधार पर सर्वेश, राजेश उर्फ मुनइया, दिनेश को सत्यपाल की हत्या करने का दोषी पाया गया। एडीजीसी रोहित शुक्ला, पुष्पेंद्र दुबे ने कड़ी सजा देने की दलील दी। अपर जिला जज प्रथम वंश बहादुर यादव ने सर्वेश, राजेश, दिनेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाकर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। तीनों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। सुरेश के खिलाफ आरोप साबित नहीं होने पर उसे बरी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रितों को मिलेगी आधी धनराशि

डीजीसी रोहित शुक्ला ने बताया कि अपर जिला जज ने आदेश में लिखा है कि 75 हजार रुपये जुर्माने की धनराशि में से आधी धनराशि मृतक सत्यपाल के विधिक आश्रितों को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी। 

राइफल लूटने में दो साल की सजा

सत्यपाल की हत्या कर उनकी लाइसेंसी राइफल सहित कारतूसों की पेटी लूटी गई थी। पुलिस ने राइफल सहित कारतूसों की पेटी बरामद कर ली थी। एडीजीसी पुष्पेंद्र दुबे ने बताया कि मामले में तीनों को दो-दो साल की कैद और पंाच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

रुपयों के लेनदेन में हुई थी हत्या

सत्यपाल तथा सर्वेश मिलकर स्कूल का संचालन करते थे। दोनों ही क्षेत्र के रसूखदार थे। स्कूल संचालन से मिलने वाले रुपयों को लेकर उनके बीच 2002 से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच कई बार लेनदेन को लेकर मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश को लेकर सत्यपाल की हत्या हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed