{"_id":"65db35ac78e79b107208fde4","slug":"lieutenant-governor-of-delhi-reached-fatehpur-sikri-and-covered-shrine-of-sheikh-salim-chishti-2024-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर की चादरपोशी, परिसर का भ्रमण कर स्मारकों को देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर की चादरपोशी, परिसर का भ्रमण कर स्मारकों को देखा
Sun, 25 Feb 2024 06:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 25 Feb 2024 06:12 PM IST
सार
आगरा पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल ने फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की। परिसर का भ्रमण करके स्मारकों का अवलोकन किया
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल अपनी पत्नी के साथ शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरपोशी की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के दर्शन किए। उन्होंने दरगाह पर चादरपोशी के बाद मन्नत का धागा बांधा। इसके बाद परिसर का भ्रमण करके मुगलिया स्मारकों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना दोपहर को पत्नी के साथ फतेहपुर सीकरी पहुंचे। वह हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे। दरगाह में चादरपोशी कर मन्नत का धागा खोला फिर उसे पुन: बांधा। इसके बाद परिसर का भ्रमण करके स्मारकों का अवलोकन किया। दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, अनूप तालाब, पंचमहल, चौपड़, तुर्की सुल्तान पैलेस, ख्वाब गाह, मरियम पैलेस, जोधाबाई पैलेस का अवलोकन किया।
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल अपनी पत्नी के साथ फतेहपुर सीकरी में स्मारकों का अवलोकन किया।
- फोटो : अमर उजाला
दरगाह में शाही कव्वालों की सुफियाना कव्वालियां भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर पुलिस के साथ फोटोग्राफी भी कराई। पुलिस के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम दिव्या सिंह, तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अमित मुद्गल, एसीपी पूनम सिरोही, संरक्षण सहायक दिलीप सिंह, कमांडर नागेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
पत्नी के साथ फतेहपुर सीकरी का भ्रमण करते दिल्ली के उपराज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी जगह है। हमारी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है। कहा कि तीन वर्ष पहले भी वह यहां आए थे। दरगाह में आने के बाद मिलने वाला सुकून बयां नहीं किया जा सकता। एएसआई द्वारा यहां संरक्षण के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। योगी सरकार ने भी इस इलाके के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।