{"_id":"616b0f05c166467da651ce44","slug":"licenses-of-two-fertilizer-shops-were-suspended-mainpuri-news-agr511675714","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर शनिवार को जिले में खाद बीज की दुकानें चेक की गईं। अनियमितता पर दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने राजेश एंड कंपनी, अहिंसा खाद बीज भंडार कुरावली की दुकानों का निरीक्षण किया। उर्वरक प्रतिष्ठान पर रेट बोर्ड एवं मूल्य का अंकन नहीं पाया। एफएमएस पोर्टल पर एमओपी. का स्टाक शून्य था। मौके पर 150 बैग एमओपी उपलब्ध था। उर्वरकों का रियल टाइम एक्नॉलिजमेंट नहीं किया जा रहा था। उर्वरक नियंत्रण आदेश के नियमों का अनुपालन का उल्लंघन होने पर दोनों उर्वरक विक्रेताओं के प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। तीन दिन में उनको अपना पक्ष रखने को कहा गया है।
एसडीएम सदर ऋषिराज ने रिटेलर राजेश खाद-बीज भंडार, होलसेल डीलर भांवत चौराहा की दुकान का निरीक्षण किया। ई-पॉश मशीन, ईएफएमएस से डीएपी की उपलब्धता की जांच की। एसडीएम घिरोर रतन वर्मा ने आस्तिक मिश्रा खाद भंडार नगला कंचन, एसडीएम भोगांव प्रेमप्रकाश ने ओम सांई खाद भंडार की दुकान का निरीक्षण कर उर्वरकों की उपलब्धता का सत्यापन किया।