फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Licenses of two fertilizer sellers suspended for charging high price of DAP

Agra News: डीएपी की अधिक कीमत वसूलने पर दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

Mon, 18 Nov 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Licenses of two fertilizer sellers suspended for charging high price of DAP
मैनपुरी। डीएपी की कमी दिखाकर किसानों से अधिक कीमत वसूलने वाले दो उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने किसानों की शिकायत पर ये कार्रवाई की है। विक्रेताओं को जवाब देने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


बरनाहल के गांव गोलियापुर निवासी मचल सिंह यादव ने शिकायत की थी कि शाक्य कृषि सेवा केंद्र डालूपुर रोड बरनाहल द्वारा डीएपी के 1650 रुपये वसूल किए जा रहे हैं। साक्ष्य के तौर पर उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट की रसीदें भी दी थीं। वहीं किसानों ने श्याम बीज भंडार लैगांव, किशनी के संचालक द्वारा बायो डीएपी 1400 रुपये प्रति बोरी की ऊंची कीमतों पर बेचने की शिकायत की थी। शिकायत पर सहायक विकास अधिकारी कृषि नरेश कुमार ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में दुकान पर न तो कोई स्टॉक रजिस्टर मिला और न ही कैश मीमो मिला। उन्होंने अपनी रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी को दी थी।
विज्ञापन

दोनों रिपोर्ट के आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने दोनों विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ ही विक्रेताओं को जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed