{"_id":"6668a2a1724d864bb40b60e4","slug":"license-will-be-suspended-if-overloaded-vehicle-is-caught-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-116427-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ओवरलोड वाहन पकड़े जाने पर लाइसेंस होगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ओवरलोड वाहन पकड़े जाने पर लाइसेंस होगा निलंबित
Wed, 12 Jun 2024 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। ओवरलोड माल वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं। क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर यात्री वाहन भी ओवरलोड हो जाते हैं। कई बार यह ओवरलोड वाहन सड़क हादसे का कारण बनते हैं। इसे ध्यान में रख परिवहन निगम ने अब ओवरलोड वाहन पकड़े जाने पर चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करेगा।
जिले के अमांपुर मार्ग, मथुरा-बरेली मार्ग, इस्माइलपुर मार्ग, अतरौली मार्ग, आगरा मार्ग सहित अन्य मार्गों पर ओवर लोड वाहन फर्राटा भरते हुए निकलते हैं। ट्रक, मेटाडोर, लोडर टेंपो आदि में क्षमता से अधिक लोड होता हैं। कई बार तो लोग ओवरलोड सामान के ऊपर बैठे नजर आते हैं। ओवरलोड होने के कारण इन वाहनों के पलटने की आशंका बनी रहती है। सबसे अधिक ओवरलोड टेंपो गंतव्य तक तेज रफ्तार से जाते हैं। इन टेंपो में जहां चालक सहित तीन लोगों के बैठने की जगह होती हैं, लेकिन इनमें अतिरिक्त सीटें लगाकर सात से आठ लोगों को सवार कर लिया जाता है। चालक ठीक से बैठ नहीं पाते और तिरछे होकर वाहन चलाते नजर आते हैं। ऐसे में कई बार हादसे भी हो जाते हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए परिवहन निगम ऐसे वाहन चालकों पर नजर रखेगा। पहली बार पकड़े जाने पर इनका चालान काटा जाएगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर इनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।