फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Letters of employees missing from DDO office

डीडीओ कार्यालय से कर्मचारियों की पत्रावली हुईं गायब, खलबली

Thu, 17 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Letters of employees missing from DDO office
मैनपुरी। जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) कार्यालय से कर्मचारियों की पत्रावली गायब होने का मामला सामने आया है। यह बात तब खुली जब तत्कालीन जिला विकास अधिकारी के निलंबन के बाद चार्ज का हस्तांतरण किया गया। पत्रावली गायब होने की जानकारी होने के बाद कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

बीते पांच दिनों से लगातार डीडीओ कार्यालय में हलचल बनी हुई है। 13 जून को जिला विकास अधिकारी पीके राय को निलंबित किया गया। वहीं 15 जून को एक ग्राम विकास अधिकारी की नियम विरुद्घ बर्खास्तगी का आदेश सामने आया। अब एक ओर मामला सामने आया है। दरअसल तत्कालीन जिला विकास अधिकारी के निलंबन के बाद परियोजना निदेशक केके सिंह को जिला विकास अधिकारी के पद का कार्यभार सौंपा गया है। कार्यभार लेने के बाद जब उन्होंने अभिलेखों की जानकारी की तो पता चला कि कर्मचारियों की पत्रावली ही गायब हैं। जिस ग्राम विकास अधिकारी नरेश भारती की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया है, उसकी पत्रावली कार्यालय में नहीं है। इसके साथ ही अन्य कई पत्रावली भी नहीं मिल रही हैं। पत्रावली गायब होने से कार्यालय में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

पटल सहायक नहीं दे पा रहे जवाब
प्रत्येक पत्रावली किसी न किसी पटल से संबंधित होती है। ऐसे में पटल सहायक की ये जिम्मेदारी है कि वह उस पत्रावली को अपने पास सुरक्षित रखे। लेकिन पत्रावली गायब होने के मामले में संबंधित पटल सहायक भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रावली कार्यालय में न होने की जानकारी हुई है। पटल सहायकों से जानकारी की जा रही है। पत्रावली न मिलने पर जिला विकास अधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ईशा प्रिया - सीडीओ
----
-ज्योत्यवेंद्र दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed