{"_id":"62a389d14b874b41d556c169","slug":"let-s-become-a-great-donor-by-donating-blood-on-june-14-mainpuri-news-agr5364803108","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइए 14 जून को रक्तदान करके बनें महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइए 14 जून को रक्तदान करके बनें महादानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष भी 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में शामिल होकर आप भी रक्तदान करके महादानी बन सकते हैं।
हर वर्ष की भांति इस साल भी ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सुबह नौ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन समस्त जिलेवासियों से अपील करता है कि इस सराहनीय कार्य में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शिखा अग्रवाल ने बताया कि एक व्यक्ति एक यूनिट रक्तदान करके चार लोगों की जान बचा सकता है। रक्तदान से शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति की ब्लड बैंक में कई तरह की जांचें निशुल्क की जाती हैं, इससे होने वाली बीमारियों का पता भी आसानी से चल जाता है। उन्होंने बताया कि 18 से 60 साल का कोई भी स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। आपके द्वारा दिया गया खून जिला अस्पताल की ब्लड बैंक से जरूरतमंदों को निशुल्क दिया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए करें फोन
अगर आप रक्तदान करके दूसरों की जान बचाना चाहते हैं तो आज ही अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। आप हमारे मोबाइल नंबर 9536901641 पर कॉल करें। दुनिया में रक्तदान से बड़ा दूसरा कोई दान नहीं है।