फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Leprosy patients will be searched from house to house, campaign will start from 9th

Agra News: घर-घर खोजे जाएंगे कुष्ठ रोगी, 9 से चलेगा अभियान

Fri, 06 Mar 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Leprosy patients will be searched from house to house, campaign will start from 9th
आगरा। स्वास्थ्य विभाग की टीम कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने के लिए घर-घर जाएगी। स्क्रीनिंग करने के बाद संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जाएगी। बीमारी की पुष्टि होने के बाद इलाज कराया जाएगा। यह अभियान 9 से 23 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के 4905 टीमें लगाई हैं। ये शहर और देहात में घर-घर जाएंगी। दो साल से अधिक उम्र के बच्चों और लोगों की स्क्रीनिंग करेंगी। लक्षण मिलने पर मरीजों की जांच कराई जाएगी। लोगों से भी अपील है कि वे अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग छुआछूत से नहीं होता है। मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) से यह रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है।
विज्ञापन


कुष्ठ रोग के लक्षण
- त्वचा के रंग में परिवर्तन होना, सुन्नपन होना।
- त्वचा चमकीली होना और तैलीय होना।
- आंखों को बंद करने में दिक्कत और उसमें पानी आना।
- भौंह के बाल गिरना, हाथों में घाव, दर्द रहित घाव होना, हथेली पर छाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed