फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpals boycott 'Samadhan Diwas'; announce work stoppage starting the 17th.

Agra News: लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार, 17 से सभी काम छोड़ने का एलान

Sun, 04 Oct 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals boycott 'Samadhan Diwas'; announce work stoppage starting the 17th.
बाह: लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया और ज्ञापन सौंपा
बाह/खेरागढ़। लेखपाल संघ के बैनर तले शनिवार को लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर अपनी लंबित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियाें को साैंपकर 17 से सभी काम छोड़ने का एलान किया।
विज्ञापन

बाह के लेखपालों ने धरना देकर एडीएम नमामि गंगे जुहैर बेग, एसडीएम विनोद कुमार काे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में मुख्यमंत्री से लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर 17 अक्टूबर से सभी काम छोड़ने का एलान किया। ज्ञापन देने वालों में लेखपाल संघ के अध्यक्ष यशवेंद्र सिंह, अमित कुमार, अशोक वर्मा, राजेन्द्र बघेल, विश्वनाथ सिंह, रामनिवास, रामदास शर्मा, श्रद्धा भदौरिया, प्रियंका धाकरे आदि रहे। इधर खेरागढ़ के लेखपालों ने धरना देकर एसडीएम नरेंद्र गंगवार को मु्ख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर 17 अक्टूबर से प्रदेशभर में पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस दाैरान तहसील अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाह, महेश यादव, कौशल कुमार, दुर्गेश चौधरी, संदीप कटारा आदि लेखपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed