{"_id":"610a7ae68ebc3eaab513e44b","slug":"lekhpal-took-20-thousand-bribe-for-issuing-certificate-sdm-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: हैसियत प्रमाणपत्र जारी करने के लिए लेखपाल ने ली 20 हजार की रिश्वत, एसडीएम ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: हैसियत प्रमाणपत्र जारी करने के लिए लेखपाल ने ली 20 हजार की रिश्वत, एसडीएम ने किया निलंबित
Wed, 04 Aug 2021 05:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Aug 2021 05:02 PM IST
सार
आरोप है कि लेखपाल साबिर हुसैन द्वारा हैसियत प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। इस पर सच्चिदानंद की ओर से लेखपाल को बीस हजार रुपये की रिश्वत दी गई और रुपये देते हुए एक वीडियो चुपचाप बनवा लिया।
विज्ञापन
रुपये लेने की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जनपद में किशनी तहसील के एक लेखपाल ने हैसियत प्रमाणपत्र जारी करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत ली। रिश्वत देने वाले व्यक्ति ने लेखपाल का वीडियो बनवा लिया। बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विकासखंड बेवर का गांव टोडरपुर तहसील किशनी क्षेत्र में आता है। तहसील किशनी में तैनात लेखपाल साबिर हुसैन के पास टोडरपुर गांव का चार्ज है। नवीगंज के पूर्व सेक्टर संयोजक भाजपा नेता सच्चिदानंद त्रिपाठी अपने एक मित्र के हैसियत प्रमाणपत्र को बनवाने के लिए प्रयासरत हैं। आरोप है कि लेखपाल साबिर हुसैन द्वारा हैसियत प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। इस पर सच्चिदानंद की ओर से लेखपाल को बीस हजार रुपये की रिश्वत दी गई और रुपये देते हुए एक वीडियो चुपचाप बनवा लिया।
विज्ञापन
सच्चिदानंद त्रिपाठी ने लेखपाल के बनाए गए वीडियो सहित प्रमुख सचिव राजस्व रेणुका चौधरी से 30 जुलाई को शिकायत की। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम किशनी रामसकल मौर्य ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। लेखपाल को निलंबन अवधि के दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह है मामला
टोडरपुर निवासी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जोगेंद्र सिंह चौहान ने 15 दिन पहले 40 लाख रुपये का हैसियत प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील में आवेदन किया। जोगेंद्र सिंह भाजपा नेता सच्चिदानंद त्रिपाठी के साथ लेखपाल से मिलने गए तो एक प्रतिशत के हिसाब से 40 हजार रुपये मांगे। लेखपाल ने 20 हजार रुपये ले भी लिए। भाजपा नेता ने लेखपाल की वीडियो बनाकर प्रमुख सचिव राजस्व से शिकायत की। शिकायत के बाद लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने तथा शासन स्तर पर की गई शिकायत के बाद लेखपाल साबिर हुसैन को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच भी होगी। शासन के जो भी निर्देश मिलेंगे उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रामसकल मौर्य, एसडीएम किशनी
मां-बच्चों की हत्या प्रकरण: लूटे सामान की बरामदगी का प्रयास, रिमांड को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई