{"_id":"5c5c209ebdec224db852684c","slug":"lekhpal-seen-bribe-from-farmer-for-show-alive-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जिंदा होना चाहते हो तो 20 हजार रुपये दो...', पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जिंदा होना चाहते हो तो 20 हजार रुपये दो...', पढ़ें हैरान कर देने वाला मामला
Thu, 07 Feb 2019 05:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Feb 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किसान अपने जिंदा होने का प्रमाण देने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। हद तो तब हो गई, जब लेखपाल ने उसे जीवित दर्शाने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी।
मामला करहल क्षेत्र के गांव एमनपुर निवासी किसान सूरजपाल से जुड़ा है। सूरजपाल अभी जीवित है, यह बात उसे जानने वाला हर शख्स जानता है। मगर सरकारी अभिलेखों में उसे मृत घोषित कर दिया गया है।
सूरजपाल का आरोप है कि दोबारा से उसे जीवित दर्शाने के लिए लेखपाल ने उससे 20 हजार रिश्वत की मांगी है। किसान इतना संपन्न नहीं है, जो लेखपाल की डिमांड पूरी कर सके। खुद को जीवित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि हल्का के लेखपाल ने जीवित होते हुए भी तहसील के कुछ कर्मियों से मिलीभगत कर उसकी जमीन की फौती एक दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी है।
जब किसान को यह बात पता चली तो उसके होश उड़ गए। उसने लेखपाल से कहा कि वो जीवित है और फौती को बदलो, तो लेखपाल ने 20 हजार रुपये मांगे। अब पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी से न्याय दिलाने की मांग की है।