{"_id":"634c580dcc7a3d300859c8c7","slug":"lekhpal-found-guilty-mainpuri-news-agr5505136172","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत पैमाइश करने पर लेखपाल जांच में दोषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत पैमाइश करने पर लेखपाल जांच में दोषी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तहसील सदर के गांव हसनपुर की महिला की रास्ते की जगह पर कब्जा करने की शिकायत पर लेखपाल ने गलत तरीके से पैमाइश कर दी। महिला द्वारा लेखपाल की तहसीलदार से शिकायत करने पर तहसीलदार ने लेखपाल को दोषी पाया है। तहसीलदार की जांच आख्या पर एसडीएम सदर ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू करके अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
हसनपुर निवासी पूनमदेवी चौहान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके कहा था कि सरकारी रास्ते पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के बाद लेखपाल ब्रजेश राठौर ने पैमाइश की। पूनम देवी ने आरेाप लगाया कि लेखपाल ने गलत पैमाइश करके दबंगों का ही जमीन पर कब्जा करा दिया। पूनम की शिकायत पर तहसीलदार सदर ने जांच की। जांच के दौरान लेखपाल को गलत पैमाइश करने का दोषी पाया। एसडीएम को भेजी गई रिपोर्ट में तहसीलदार सदर ने लिखा कि संबंधित मामले में लेखपाल ब्रजेश राठौर द्वारा गलत पैमाइश की गई है। इसके लिए लेखपाल दोषी तथा उत्तरदायी है। तहसीलदार सदर ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति सहित 30 सितंबर को एसडीएम सदर को रिपोर्ट भेज दी। एसडीएम सदर ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि लेखपाल द्वारा की गई नियम विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।