फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Legislative Council Committee Come Agra For Investigate Effects Of Fake Foods And Medicines On Life

अफसरों की मिलीभगत से चल रहा नकली खाद्य पदार्थ व दवाइयों का धंधा- साहब सिंह सैनी

Tue, 29 Dec 2020 02:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 29 Dec 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Legislative Council Committee Come Agra For Investigate Effects Of Fake Foods And Medicines On Life
विधान परिषद समिति ने सर्किट हाउस में पुलिस-प्रशासन और सम्बंधित विभागों के साथ बैठक की - फोटो : अमर उजाला
दूध, घी, पनीर, तेल, मसाले सब में मिलावट है। ये सभी के बच्चों के लिए घातक है। अगर तीन बार किसी का नमूना फेल हो तो उसका कारोबार बंद कराएं। मिलावटखोर को सजा कराएं, प्रभावी पैरवी की जाए। ताकि मिलावट करने वालों में भय पैदा हो। ये बातें मंगलवार को मिलावटी खाद्य पदार्थ व नकली दवाओं की जांच के लिए गठित विधान परिषद समिति के चेयरमैन साहब सिंह सैनी ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों से कहीं।
विज्ञापन



अपर मुख्य सचिव की चेतावनी- गोशालाओं में 24 घंटे में हालात नहीं सुधरे तो सीवीओ को निलंबित कर देंगे 
विज्ञापन


तीन सदस्यीय विधान परिषद की समिति ने बुधवार को सर्किट हाउस में एडीएम सिटी, पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक की। समिति चेयरमैन साहब सिंह सैनी ने कहा मिलावटखोरी को लेकर कारोबारियों में भय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए ज्यादा से ज्यादा छापेमारे जाए। सैंपल भरे जाएं। ऐसे लोगों को सजा दिलाने के लिए कठोर पैरवी की जाए। उन्होंने कहा जिसका नमूना तीन बार फेल हो जाए उसका काम बंद कराया जाए। इस संबंध में एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी को निर्देशित किया।

विभागीय मिलीभगत से नहीं इनकार
समिति चेयरमैन ने कहा मिलावटखोर और विभागीय अधिकारियों की आपस में मिलीभगत होती है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा मैंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तुम्हे जिस काम का वेतन मिलता उस काम को इमानदारी से करें। 

दवाओं को लेकर बढ़ाए सख्ती 
समिति ने औषधि प्रशासन के अधिकारियों को नशीली दवाओं के कारोबार की रोकथाम के लिए सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा इन दवाओं से नई पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने इस संबंध में विस्तृत कार्य योजना उपलब्ध कराने के निर्देश सहायक श्युक्त औषधि प्रशासन को दिए हैं।

पंक्षी पेठा, तपन घी गोदाम में गंदगी
समिति चेयरमैन साहब सिंह सैनी, सदस्य रामवृक्ष यादव एवं सचिव पीएन दिवेदी ने खाद्य निरीक्षकों के साथ दयालबाग स्थित तपन घी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। फिर सिकंदरा स्थित पंक्षी पेठा कारखाना देखा। दोनों जगह गंदगी मिली। समिति गोपनीय निरीक्षण और समीक्षा रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed