{"_id":"5ded3af78ebc3e1bb715dec9","slug":"legal-education-camp-kasganj-kasganj-news-agr4191316198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलह समझौत के माध्यम से वादों का निस्तारण एक अच्छी प्रक्रिया- स्थालेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलह समझौत के माध्यम से वादों का निस्तारण एक अच्छी प्रक्रिया- स्थालेकर
विज्ञापन
कासगंज सोरों मेला मार्गशीर्ष में विधिक सेवा प्राधिकरण के साक्षरता शिविर का उद्घाटन करते हाईकोर?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति बी. अमित स्थालेकर ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण किया जा सकता है। वादकारियों के लिए वाद निस्तारित कराने का यह अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता भी वादकारियों का सहयोग देकर अधिक से अधिक वाद निस्तारण के लिए प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने संवैधानिक अधिकार और कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी दी।
प्रशासनिक न्यायमूर्ति बी. अमित स्थालेकर ने सोरों के प्रसिद्ध मार्गशीर्ष मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक साक्षरता शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला जज ज्योत्सना शर्मा ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति का स्वागत किया। उन्होंने भी प्राधिकरण द्वारा वादकारियों के हित में लागू विधिक सहायताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुलह समझौते से वादों का निस्तारण अच्छी प्रक्रिया है।
प्राधिकरण सचिव चेतना सिंह ने बुके देकर प्रशासनिक न्यायमूर्ति का स्वागत किया। संचालन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय तालेवर सिंह ने किया। कार्यक्रम में एसपी सुशील घुले, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जय कुमार सक्सेना, सचिव धीरेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार मिश्रा, मुस्तफा कामिल, सत्येंद्र पाल सिंह वैस, केशव मिश्रा, अभिषेक शर्मा, सिविल बार के अध्यक्ष शत्रुंजय गुप्ता, सचिव महेंद्र पाल सिंह सहित पराविधिक स्वयं सेवकगण व अन्य लोग मौजूद रहे।