फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Learning from the national level, Fardeen now aims to become the state champion.

Agra News: नेशनल से सीख लेकर फरदीन की निगाह अब प्रदेश चैंपियन बनने पर

Wed, 11 Mar 2026 03:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Learning from the national level, Fardeen now aims to become the state champion.
स्नूकर ​खिलाड़ी फरदीन
आगरा। शहर के जयपुर हाउस निवासी युवा क्यू-स्पोर्ट्स खिलाड़ी फरदीन शम्सी उत्तर प्रदेश स्नूकर चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट गए हैं। अक्तूबर में प्रस्तावित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए फरदीन अभी से अभ्यास में लगे हैं और किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते। रमजान के बाद वे अपनी तैयारियों को और तेज करेंगे।
विज्ञापन


फरदीन उत्तर प्रदेश जूनियर वर्ग में रनर-अप रह चुके हैं और वर्तमान में रैंकिंग स्नूकर में प्रदेश के जूनियर वर्ग में नंबर दो खिलाड़ी हैं। उनकी यह उपलब्धि बताती है कि कम समय में ही उन्होंने राज्य स्तर पर मजबूत पहचान बनाई है। जनवरी में हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप में भाग लेकर फरदीन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल की कसौटी भी परखी। इस प्रतियोगिता ने उन्हें बड़े मंच का अनुभव दिया, जिसका लाभ वे आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में उठा रहे हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय चैंपियनशिप के अनुभव को याद करते हुए फरदीन कहते हैं, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में टेबल का माहौल, रोशनी और प्रतिस्पर्धा का स्तर अलग होता है। वहां खेलकर बहुत कुछ सीखने को मिला है और अब मैं अपनी तैयारी में और सघनता ला रहा हूं। फरदीन ने बचपन से ही आगरा में अभ्यास करते हुए अपने खेल को निखारा। लगातार मेहनत और नियमित अभ्यास की बदौलत वे राज्य स्तर तक पहुंचे हैं। अब उनका लक्ष्य प्रदेश चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर आगरा का नाम और ऊंचा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उत्तर प्रदेश स्नूकर और बिलियर्ड्स संघ के सचिव विवेक अग्रवाल मानते हैं तकनीकी रूप से फरदीन स्नूकर और बिलियर्ड्स दोनों में संतुलित खिलाड़ी हैं। टेबल पर उनका धैर्य, गेंदों की दिशा का सही आकलन और सटीक शॉट चयन उनकी प्रमुख ताकत है। पिछले स्टेट टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन से शहर के छोटे-छोटे क्लबों में भी युवाओं के बीच इस खेल के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने कहा, हम फरदीन शम्सी के समर्पण और हालिया उपलब्धियों से प्रसन्न हैं। वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उम्मीद है कि इस बार उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप का खिताब जीतने में सफल रहेगा। संघ का प्रयास है कि स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए हरसंभव सहयोग और अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed