{"_id":"6456931c716537b5b4002f66","slug":"leader-accused-of-occupying-polling-booth-left-under-pressure-mainpuri-news-c-25-1-149051-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दबाव में छोड़े पोलिंग बूथ पर कब्जे के आरोपी नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दबाव में छोड़े पोलिंग बूथ पर कब्जे के आरोपी नेता
Sat, 06 May 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 06 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। निकाय चुनाव में नगर पालिका मैनपुरी के जगरूपपुर पोलिंग बूथ के नए वीडियो सामने आए हैं। शनिवार की देर शाम वायरल किए गए वीडियो में भाजपा के कई नेता पोलिंग बूथ पर पुलिस हिरासत में नजर आ रहे हैं। इस दौरान दरोगा को भी भाजपा नेताओं ने धमकाया। अब वायरल किए गए वीडियो को लेकर भाजपा नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। जगरूपपुर पोलिंग बूथ के शनिवार को वायरल हुए चार वीडियो में सभासद पद की एक प्रत्याशी यहां पहुंचे भाजपा नेताओं से उलझ रही है। वीडियो में मौजूद भाजपा नेता न तो संंबंधित बूथ के मतदाता हैं और न ही यहां के एजेंट। एक ब्लॉक प्रमुख के साथ यहां भाजपा नेता महिला को धमकी भी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह महिला सभासद पद की प्रत्याशी है। वायरल वीडियो में वह खुद को सभासद पद का प्रत्याशी बताकर वार्ड के निवर्तमान सभासद पर गंभीर आरोप लगा रही है। शनिवार की देर शाम वायरल हुए वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। वीडियो में मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी भाजपा नेताओं को हिरासत में लेकर बैठा लेता है। इस पर भाजपा नेता संबंधित को भी धमकी देते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके बाद वे कैसे छूट गए, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है।
वीडियो को लेकर चेयरमैन पद की सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा और निर्दलीय प्रत्याशी नेहा गुप्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाए और वीडियो में दिख रहे नेताओं के खिलाफ दूसरे मतदान केंद्र पर मौजूदगी के संबंध में कार्रवाई की जाए। जांच इस बात की भी की जाए कि मतदान केंद्र पर बाहर के लोगों की मौजूदगी कैसे हुई। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने क्या कार्रवाई की।
वहीं जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप सिंह चौहान का कहना है कि वीडियो के संबंध में जानकारी नहीं है। अगर कोई भाजपा नेता बूथ पर गया भी है तो गड़बड़ी या कार्यकर्ता की सूचना पर पहुंचे होंगे। मतदान में गड़बड़ी के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
जगरूपपुर मतदेय स्थल से किसी को हिरासत में नहीं लिया गया था। जहां तक वायरल वीडियो का सवाल है तो उसकी जानकारी नहीं है। जानकारी होने या कोई शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप सेंगर, इंस्पेक्टर कोतवाली।