{"_id":"65a6dfe2d48c762e200b4777","slug":"lawyers-strike-continues-over-corruption-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-10031-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी
Wed, 17 Jan 2024 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 17 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल निरंतर जारी है। हड़ताली अधिवक्ता तहसीलदार और नायब तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन की उदासीनता को लेकर भी आक्रोश जताया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जिला प्रशासन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
कासगंज बार एसोसिएशन की बैठक बार अध्यक्ष योगेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। महासचिव चेतन चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि सदर तहसील में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भ्रष्ट अधिकारियों के तबादले को लेकर हड़ताल जारी है, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि दस्तावेज लेखक संघ भी अधिवक्ताओं की हड़ताल के समर्थन में है। अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि प्रशासन हठधर्मिता अपना रहा है। यह बैंच और वादकारी के हित में नहीं है। जनता भ्रष्टाचार का शिकार हो रही है। हड़ताली अधिवक्ताओं ने कोई न्यायिक कार्य नहीं किया। बैठक के दौरान अधिवक्ता जयकुमार सक्सेना, रामगोपाल सिंह, उपेंद्र मिश्रा, जयशंकर दुबे, छोटेलाल साहू, कैलाश राजपूत, दुष्यंत गौतम, कवींद्र पाल सिंह, प्रेम सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की।