फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers sat on a protest for the third consecutive day to press for the disposal of pending files

Agra News: लंबित पत्रावलियों के निपटारे के लिए तीसरे दिन भी धरने पर बैठे अधिवक्ता

Sat, 10 Oct 2026 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Lawyers sat on a protest for the third consecutive day to press for the disposal of pending files
फतेहाबाद फोटो। अधिवक्ता से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर तहसील परिसर
बाह। महीनों से लंबित पड़ी ठियाबंदी, बंटवारे आदि की पत्रावलियों के निपटारे की मांग के संबंध में शुक्रवार को तीसरे दिन भी अधिवक्ता धरने पर बैठे रहे। बृहस्पतिवार को एसडीएम विनोद कुमार ने प्राथमिकता पर निस्तारण का आश्वासन दिया था, जिसे अधिवक्ताओं ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता शिवम पचौरी और शिवम द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण किसान तहसील के चक्कर काटकर परेशान हैं, इसलिए आश्वासन नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई चाहिए। समस्या का समाधान न होने पर सोमवार से भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है। धरने पर वीरेश तिवारी, अमित चौधरी, स्वदेश बाबू सक्सेना, सर्वेश राठौर, मनोज पचौरी, रवीकांत उपाध्याय, मनोज दुबे, अनोज शर्मा, देवेश शर्मा, आशीष शर्मा, मानवेंद्र सिंह गुर्जर, ब्रह्म कुमार पचौरी, सलमान भारतीय और शिवम शर्मा ने पहुंचकर मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन


अधिवक्ता शिवम पचौरी और शिवम द्विवेदी ने कहा कि आश्वासन नहीं, पत्रावलियों का निपटारा होना चाहिए। बुजुर्ग ग्रामीण किसानों के तहसील के चक्कर काट काट कर जूते घिस गये हैं। उनकी समस्या का समाधान हाेने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed