{"_id":"5e209b9f8ebc3e7090294713","slug":"lawyers-protest-mainpuri-news-agr4249924131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
16एमएनपी-15-दीवानी में हड़ताल के चलते प्रदर्शन करते वकील
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बृहस्पतिवार को वकीलों ने लखनऊ के शिशिर त्रिपाठी की हत्या किए जाने के विरोध में कार्य बहिष्कार किया। बहिष्कार से कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं वादकारियों को परेशान होना पड़ा।
अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय ने कहा प्रदेश में आए दिन वकीलों की हत्या हो रही हैं। वकीलों पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। प्रदेश में वकील खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वकीलों पर किए जा रहे हमले और हत्याओं के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा लखनऊ में वकील शिशिर त्रिपाठी की हत्या के आरोपी पकड़े जाएं। मृतक वकील के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ ही परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव, मुनेंद्र सिंह यादव, रचना सिंह, तरुण कुमार गौतम, विनीता भदौरिया, शिवम कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंटरनेशनल एडवोकेट संगठन के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को अदालतों में कार्य बहिष्कार किया। प्रदेश में वकीलों की सुरक्षा केे लिए अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग की।
संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कटारिया ने सदस्यों केे साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस मौके पर ओमप्रकाश कठेरिया, रघुनाथ सिंह वर्मा, शिवम कटियार, तरुण कुमार, रोहित निगम, अमित कुमार, अनिल कुमार, इंद्रगोपाल वर्मा, प्रतिवेद लोधी मौजूद रहे।