{"_id":"6a0b7db144bc981bad07e7d8","slug":"lawyers-go-on-strike-in-protest-against-lucknow-lathicharge-agra-news-c-25-1-agr1008-1063225-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लखनऊ लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने की हड़ताल
Tue, 19 May 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
बाह में यूथ बार ने लखनऊ में वकीलों पर लाठी चार्ज के विरोध में की हड़ताल, राज्यपाल को भेजा ज्ञाप
बाह फतेहबाद। यूथ बार बाह ने लखनऊ में वकीलों के चैंबर तोड़ने और लाठीचार्ज के विरोध में हड़ताल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार को सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, घायल वकीलों के इलाज और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। फतेहाबाद तहसील के अधिवक्ताओं ने घटना पर रोष जताया।
सोमवार को यूथ बार के अध्यक्ष राजेश यादव ने अपनी टीम के साथ रोष व्यक्त करते हुए घटना को लोकतंत्र और न्यायपालिका के स्तंभ पर हमला बताया। उन्होंने मांग की कि लाठीचार्ज का आदेश देने वाले और वकीलों को बेरहमी से पीटने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया जाए। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए अधिवक्ताओं का मुफ्त इलाज और मुआवजा दिया जाने की मांग उठाई है। बुलडोजर से वकीलों के चैंबर तोड़ा जाना और विरोध पर लाठीचार्ज किया जाना संविधान, न्याय एवं विधि के शासन के विपरीत निंदनीय कृत्य है। इस दौरान राजेश यादव, अश्वनी शर्मा, फरेन्द्र गुर्जर, चंद्रकेतु श्रीवास्तव, गिरजेश भदौरिया, सुशील भदौरिया, अखिल प्रताप सिंह, चन्द्रेश यादव, मुजक्किर हुसैन, सतेन्द्र सिंह तोमर, रहीस हुसैन आदि रहे। फतेहाबाद में अरविंद वर्मा एडवोकेट, रमाकांत शर्मा, उमाशंकर शर्मा, महेश पाठक, अनिल कुमार शर्मा, सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।