{"_id":"46552c42e9b40b2e4672c7090553f999","slug":"lawyer-back-on-work-after-10-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में 10 दिन बाद काम पर लौटे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में 10 दिन बाद काम पर लौटे अधिवक्ता
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 20 Dec 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील में वकील और दस्तावेज लेखकाें ने 10 दिन से जारी हड़ताल समाप्त कर दी है। सोमवार से रजिस्ट्री आदि के कामकाज शुरू हो जाएंगे।
बता दें कि सड़क निर्माण के चलते अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने और निबंधन शुल्क में वृद्धि के विरोध में वकील और दस्तावेज लेखक हड़ताल पर थे। वे तहसीलदार को हटाए जाने की मांग पर अड़े थे। शनिवार को एडीएम वित्त राजकुमार ने तहसील का निरीक्षण किया। इसके बाद एडीएम वित्त, एसडीएम सदर ए दिनेश और सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव की मौजूदगी में तहसील में हुई बैठक के बाद समस्या का हल निकाला गया। एडीएम वित्त ने सड़क निर्माण कराने के साथ अधिवक्ताओं के चेंबरों को भी समायोजित कराने का आश्वासन दिया। इस पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृज किशोर लवानिया ने बताया कि 21 दिसंबर से अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक काम करेंगे। इस अवसर पर अरुण सोलंकी, मनीष सिंह, पूरन सिंह, मुकेश कुमार निम, लाल बहादुर राजपूत, मंजीत सिंह, राजीव उपाध्याय, श्योप्रकाश शर्मा, देवी सिंह, शगीर हुसैन आदि मौजूद रहे।