फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawrence United won the Karamchandani Basketball Cup.

Agra News: लॉरेंस यूनाइटेड ने जीता करमचंदानी बास्केटबॉल कप

Mon, 22 Dec 2025 02:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Lawrence United won the Karamchandani Basketball Cup.
करमचंदानी बास्केटबॉल कप
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से पूर्व छात्रों के लिए आयोजित करमचंदानी बास्केटबॉल कप का फाइनल मैच लॉरेंस यूनाइटेड ने जीत लिया। उसने पॉल्स टाइटन को 25-22 से हराया।
विज्ञापन

निर्धारित चार क्वार्टर तक दोनों टीमें 18-18 अंक बनाकर बराबरी पर रहीं। अतिरिक्त पांच मिनट में लॉरेंस यूनाइटेड ने 7 अंक अर्जित किए जबकि पॉल्स टाइटन की टीम 4 अंक ही बना सकी। फाइनल मैच का उद्घाटन स्कूल के प्रधानाचार्य फादर डॉ. आल्विन पिंटो ने किया। पुरस्कार वितरण प्रबंधक फादर इग्नेशियस मिरांडा और प्रधानाध्यापक सिस्टर ऐंसी चिरायत ने किया।
विज्ञापन

प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का पुरस्कार लीजेंड वर्ग में ताहिर अहमद और स्टार्स वर्ग में अभिषेक जसरोटिया को दिया गया। सबसे ज्यादा अंक बनाने का पुरस्कार लीजेंड वर्ग में शिराज शाह और स्टार्स वर्ग में निनांद मिल्टन को दिया गया। इस दौरान भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, रामानंद चौहान, अनमोल कोहली, अमित गुप्ता, डॉ. निशांत चौहान, डॉ. सौरभ शर्मा, डॉ. अतिहर्ष मोहन अग्रवाल, नितिन मेहरोत्रा, संचित मुंजाल, मुकेश आसवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed