{"_id":"696bf43dcf6b65e1d00ce756","slug":"lathi-charge-took-place-in-the-palace-badshahi-6-people-including-women-were-injured-agra-news-c-156-1-ag11016-100463-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: महल बादशाही में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: महल बादशाही में चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 6 घायल
विज्ञापन
बरौली अहीर। थाना बमरौली कटारा क्षेत्र के गांव महल बादशाही में शनिवार सुबह मवेशियों को बांधने के लिए रास्ते में खूंटे गाड़ने के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिलाओं समेत 6 लोग गायल हो गए।
महल बादशाही गाव में शनिवार की सुबह सात बजे चंपाराम अपने मवेशियों को बांधने के लिए खूंटे गाड़कर नांद रख दी। इससे रास्ता बाधित होने का सतेंद्र पक्ष ने विरोध किया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट हो गई। इससे सतेंद्र, धर्मेंद्र, बहादुर सिंह, आरती, कमलेश और शांति घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में सतेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चंपाराम, पत्नी राजेंद्री, बेटे साहब सिंह, सत्यप्रकाश, संजय और वासुदेव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद