फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Late engineer Om Prakash became a great donor by donating his body.

Agra News: देह दान कर महादानी बने दिवंगत इंजीनियर ओमप्रकाश

Sat, 18 Jan 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Late engineer Om Prakash became a great donor by donating his body.
किशनी (मैनपुरी)। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गरसिंह यादव के पौत्र सेवानिवृत्त इंजीनियर ओमप्रकाश सिंह देह दान कर महादानी बन गए। मृत्यु के बाद अब उनके शव को मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज से आई टीम को सौंपा गया है। मेडिकल के छात्र अब अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन

कस्बा किशनी क्षेत्र के चतुरीपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह यादव (80) कानपुर के पनकी पावर हाउस से इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त होकर वहीं परिवार के साथ रह रहे थे। अपने जीवित रहते ओमप्रकाश सिंह ने कानपुर के युगदधीच देह दान संस्थान को वर्ष 2008 में देह दान कर दी थी। इसकी जानकारी उनके परिजन को नहीं थी। शुक्रवार की रात को ओमप्रकाश सिंह का निधन हो गया। जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदार व परिचित के लोग एकत्र हो गए। गायत्री परिवार के सदस्यों को बुलाकर विधि विधान से उनके अंतिम संस्कार के कार्य पूर्ण कराए गए। इसके बाद कन्नौज के तिर्वा स्थित भीमराव आंबेडकर मेडिकल कॉलेज की टीम को ओमप्रकाश सिंह का शव सुपुर्द कर दिया गया। महादानी के शव पर अब मेडिकल कॉलेज के छात्र अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed