फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Last video before death seen staggering with girl both of them left this world

UP: मौत से पहले का आखिरी वीडियो...किशोरी के साथ लड़खड़ाता नजर आया, दोनों ने छोड़ दी दुनिया

Mon, 23 Sep 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 09:03 AM IST
सार

आगरा के किरावली में युवक और किशोरी की विषाक्त के सेवन से मौत हो गई। मामले में परिवार के लोग विषाक्त देकर हत्या का आरोप लगा रहे थे, लेकिन पुलिस जांच में मौत से पहले की वीडियो मिला है, जिसमें युवक किशोरी के साथ लड़खड़ाता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Last video before death seen staggering with girl both of them left this world
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के किरावली में युवक और किशोरी की माैत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। युवक के मोबाइल में एक वीडियो मिला, जिसमें युवक किशोरी के साथ लड़खड़ाता नजर आ रहा है। पुलिस मान रही है कि विषाक्त पदार्थ खाने के बाद वीडियो बनाया गया है।
विज्ञापन


सरसा नहर पटरी, किरावली के जंगल में 19 सितंबर को 21 वर्षीय बलदाऊ और 17 वर्षीय किशोरी पड़े मिले थे। दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। बाद में दोनों की मौत हो गई। किशोरी के पिता ने मृतक बलदाऊ, उसके दोस्त योगेश और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि बेटी को जबरन जहर खिलाकर मारा गया है।
विज्ञापन


पुलिस को बलदाऊ के मोबाइल की गैलरी में कई वीडियो मिले। थाना प्रभारी का कहना है कि वीडियो मिले हैं। जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed