फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   last day of the tenure of District Panchayat President Sandhya Yadav in Mainpuri

मैनपुरी: जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव के कार्यकाल का अंतिम दिन आज, अब डीएम बनेंगे प्रशासक

Wed, 13 Jan 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jan 2021 12:07 AM IST
सार

  • अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी कुर्सी बचाने में सफल रहीं थीं संध्या यादव
  • भाजपा के साथ जोड़ तोड़कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बनी रहीं

विज्ञापन
last day of the tenure of District Panchayat President Sandhya Yadav in Mainpuri
मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव का बुधवार को पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। समय रहते चुनाव न हो पाने के चलते अब जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह अब जिला पंचायत के प्रशासक बनेंगे। 13 जनवरी की रात 12 बजे के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारियों पर भी रोक लगा दी जाएगी। 

विज्ञापन


ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा। 14 जनवरी 2015 को संध्या यादव ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी। पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शासन ने भी जिला पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों को पर 13 जनवरी को रात 12 बजे रोक लगाने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


उनका डीएससी (डिजिटल सिग्रेचर सर्टिफिकेट) भी रात को 12 बजे अपंजीकृत कर दिया जाएगा। इसके बाद वे कोई भी भुगतान नहीं कर सकेंगी। नए जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होने तक डीएम जिला पंचायत के प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। 14 जनवरी से जिलाधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पूरी कमान संभालेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

last day of the tenure of District Panchayat President Sandhya Yadav in Mainpuri
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

2017 में आया था अविश्वास प्रस्ताव 
जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी कुर्सी बचाने में सफल रही थीं। जनवरी 2015 में समाजवादी पार्टी के समर्थन से पद संभालने के बाद जुलाई 2017 में सपा ने ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया। 

इसके पीछे कहीं न कहीं जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव के पति अनुजेश प्रताप यादव द्वारा फिरोजाबाद में भाजपा के समर्थन के कारण ऐसा होने की चर्चाएं होती रहीं थी। अविश्वास प्रस्ताव पर कुल 32 जिला पंचायत सदस्यों में से 23 के हस्ताक्षर थे। बाद में वह भाजपा के साथ जोड़ तोड़कर जिला पंचायत अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचा ले गईं।

-14 जनवरी 2015 को संभाली थी कुर्सी 
-07 जुलाई 2017 को आया अविश्वास प्रस्ताव
-13  जनवरी 2021 को खत्म हो रहा है कार्यकाल 
-30 जिला पंचायत सदस्यों के लिए इस बार होगा चुनाव

अपर मुख्य अधिकारी तपेष चंद्र वर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है। उनके डीएससी रात को ठीक 12 बजे अपंजीकृत कर दिए जाएंगे। इसके बाद वे कोई भी भुगतान नहीं कर सकेंगी। जिलाधिकारी प्रशासक के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद का निर्वाह करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed