{"_id":"68807feedd1bca30400c9126","slug":"last-call-before-death-words-of-the-wife-that-tore-the-heart-so-husband-committed-suicide-2025-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मौत से पहले का आखिरी कॉल...पत्नी के ऐसे शब्द, जो चीर गए कलेजा; इसलिए पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मौत से पहले का आखिरी कॉल...पत्नी के ऐसे शब्द, जो चीर गए कलेजा; इसलिए पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान
Wed, 23 Jul 2025 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:53 AM IST
सार
पत्नी से 15 दिन पूर्व झगड़ा हुआ, तो वो बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। इसी बात से आहत पति ने फंदे पर लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक और मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा में विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई तो सोमवार की रात युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना सकरौली थाना क्षेत्र की है। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि भाभी ने 15 दिन पूर्व झगड़ा किया और अपने भाई को बुलाकर बच्चों को साथ लेकर चली गईं। तभी से भाई मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव नगला टिकैत थाना सकरौली निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि भाई दानवीर सिंह (35) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। 27 अप्रैल 2015 को गांव नगला मिर्जा बड़ा जिला फिरोजाबाद निवासी सीमा देवी के साथ विवाह हुआ था। 15 दिन पहले खाना बनाने के कारण भैया-भाभी में विवाद हो गया। भाभी ने फोन कॉल कर अपने भाई संतकुमार उर्फ सीटू को घर बुला लिया। उसने दानवीर के साथ गाली-गलौज की और भाभी को बच्चों के साथ ले गया। तभी से दानवीर सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार को फोन कॉल के माध्यम से भैया की भाभी से बात हुई। आने को बोला तो उन्होंने मना कर दिया। भैया ने कहा कि तुम नहीं आ रहीं तो बच्चों को ही भेज दो। यह सुनकर संतकुमार ने फोन कॉल पर ही गालीगलौज की। इसके बाद भैया और परेशान हो गए। सोमवार की रात में कमरे के अंदर बिजली की केबल का फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब चाय देने के लिए जीने से उतरकर पहुंचा तो जानकारी हुई। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।