फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   large number of devotees reached to visit Lord Bholenath amid heat and humidity in Agra

Sawan 2023: आगरा में गर्मी-उमस पर भारी रही आस्था...बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 24 Jul 2023 11:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 11:18 PM IST
सार

Sawan 2023: आगरा में गर्मी-उमस पर भारी रही आस्था...बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
large number of devotees reached to visit Lord Bholenath amid heat and humidity in Agra
Sawan 2023: आगरा में गर्मी-उमस पर भारी रही आस्था, मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार को गर्मी और उमस के बावजूद शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोर चार बजे से ही कांवड़िये कांवड़ चढ़ाते और अन्य भक्त शिवलिंग पर बेलपत्र-धतूरा और दूध चढ़ाकर पूजन करते दिखे। लोगों ने हरि-हर पूजन करते हुए बम-बम भोले के जयकारे लगाए।

विज्ञापन


शिवालयों में मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालु अपने आराध्य शिव का जलाभिषेक करने के लिए लालायित दिखे। हालांकि सुबह 10 बजे से ही गर्मी और उमस ज्यादा हो जाने से भीड़ में मौजूद बच्चे, बड़े और बूढ़े परेशान तो थे लेकिन आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। शिवालयों में दिन-भर जलाभिषेक और शाम को भोले बाबा का शृंगार व महाआरती की गई। कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरि ने बताया कि दोपहर में कुछ कम भक्त आए, लेकिन सुबह-शाम भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर

विज्ञापन
विज्ञापन

सारी परेशानी दूर हो गई

गर्मी और उमस बहुत रही, लेकिन भोले बाबा के दर्शन करने से सारी परेशानी दूर हो गई। अधिक मास में यह माना जाता है कि जितनी पूजा कर लें उतनी कम हैं। -विनीता यादव (भक्त)


यह भी पढ़ेंः- शादी का शौकीन: दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव, जेठ की भी एंट्री; मचा बवाल

मन को मिली शांति

शिवालयों में बहुत भीड़ थी। गर्मी व धूप के चक्कर में सुबह ही पूजा करने पहुंच गए थे। पर, धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। पूजा कर लेने पर मन को शांति मिली। -रिंकी कुशवाह (भक्त)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed