फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land worth 10 crores was sold for 2.40 crores by becoming a fake owner in agra

Agra News: फर्जी मालिक बनकर  2.40 करोड़ में बेच दी 10 करोड़ की जमीन, इस तरह हुआ खुलासा

Sun, 25 Dec 2022 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Dec 2022 10:34 AM IST
सार

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में परिवार के साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इस पर जांच शुरू की गई। पता चला कि किसी कृष्णा नामक व्यक्ति ने जमीन अपनी बताई थी।

विज्ञापन
Land worth 10 crores was sold for 2.40 crores by becoming a fake owner in agra
fake - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के कमला नगर के न्यू राधा नगर में युवती नीतू की आत्महत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस को मृतका के परिवार के साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। उनकी दस करोड़ की जमीन को फर्जी मालिक बनकर 2.40 करोड़ में बेच दिया गया। परिवार को एक दिन पहले ही उनकी जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का पता चला था। इस पर परिवार के लोग तहसील एत्मादपुर गए थे। पीछे से बेटी ने आत्महत्या कर ली थी। अब धोखाधड़ी के मामले में थाना एत्मादपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


21 दिसंबर को बल्केश्वर स्थित न्यू राधा नगर निवासी 62 वर्षीय नीतू का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की बात सामने आई थी। मामला आत्महत्या का होने की वजह से पुलिस ने जांच की। इसका कारण पता किया जा रहा था। नीतू के भाई कृष्णा ने पुलिस को बताया कि पिता हीरा सिंह तोमर की एत्मादपुर के गांव धरैरा में 35 बीघा खेत (कच्चे) थे। खेत बंटाई पर दे रखे थे। जो रकम मिलती थी, उससे परिवार गुजर बसर करता था। पिता की मौत हो गई। उनका एक लोन भी चल रहा था। रकम से ही लोन की किश्त देते थे। 20 दिसंबर को पता चला कि उनकी 32 बीघा जमीन को बेच दिया गया है। इसकी जानकारी करने 21 दिसंबर को कृष्णा और उसकी मां तहसील एत्मादपुर गए थे। इसी बीच नीतू ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

पुलिस ने खाते से करा दिए फ्रीज

पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में परिवार के साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। इस पर जांच शुरू की गई। पता चला कि किसी कृष्णा नामक व्यक्ति ने जमीन अपनी बताई थी। जमीन की कीमत 10 करोड़ के आसपास है, जबकि 2.40 करोड़ में जमीन को बेच दिया गया। होम्योपैथिक डाक्टर के परिवार ने जमीन खरीदी। पुलिस ने जमीन का बैनामा करने के बाद जिन खातों में रकम जमा कराई गई, उन्हें फ्रीज करा दिया। हालांकि खातों से काफी रकम निकाल ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बिचौलिए ने फर्जी मालिक से मिलवाया

जांच में यह भी सामने आया कि जमीन खरीदने वाले पक्ष से एक बिचौलिया मिला था। कहा था कि कम कीमत पर जमीन दिलवा देगा। इसके लिए कुछ कमीशन लेगा। खरीदार पुलिस से मिला। उसने अपना पक्ष रखा। कहा कि उसका कोई कसूर नहीं है। वह तो रकम दे चुका है। बिचौलिये ने एक युवक से मिलवाया था। उसे जमीन का मालिक बताया। उसने जमीन बेच दी। अब उनकी रकम भी फंस गई। जमीन भी मिलना मुश्किल है।


नेमिनाथ कॉलेज के डायरेक्टर ने खरीदी है जमीन

मामले में मृतका के भाई कृष्णा तोमर ने थाना एत्मादपुर में तहरीर दी। इसमें ट्रांस यमुना कालोनी निवासी सुबोध सूदन, हाथरस निवासी भूपेंद्र सिंह, एत्मादपुर के गांव धरैरा निवासी प्रवेंद्र तोमर, नगला रामबक्श निवासी गौरव और हाथरस निवासी सीमा को नामजद किया। मुकदमा धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और षड्यंत्र की धारा के तहत लिखा गया है। जमीन नेमीनाथ मेडिकल कालेज, हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर दीपेश गुप्ता ने खरीदी थी। वह फतेहाबाद रोड स्थित कलाल खेरिया के रहने वाले हैं। भाई ने अपनी बहन नीतू की आत्महत्या के लिए भी नामजद आरोपियों को जिम्मेदार ठहराया। पीड़ित ने जमीन खरीदार से सभी दस्तावेज इकट्ठा कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed