{"_id":"63b71eff2ec4a011fc03906f","slug":"land-takken-by-fraud-complaint-mainpuri-news-agr5593679109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: धोखाधड़ी कर कराया बेनामा एसपी से शिकायत करने पहुंची पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: धोखाधड़ी कर कराया बेनामा एसपी से शिकायत करने पहुंची पीड़िता
05एमएनपी-31-कलक्ट्रेट पर शिकायत करने पहुंची पीड़िता पति के साथ
- फोटो : MAINPURI
Link Copied
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव केशोपुर निवासी राममूर्ति पत्नी गिरीश चंद्र ने बृहस्पतिवार को एसपी से मुलाकात की। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके देवर के पुत्र ने उसके मंदबुद्धि पति को उपचार के नाम पर धोखा देकर जमीन का बैनामा करा लिया। अब घर खाली करने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। राममूर्ति ने आरोपी पति पत्नी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
राममूर्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पति गिरीश चंद्र तीन भाई थे। इनमें से दो भाइयों की मौत हो चुकी है। उनके देवर का पुत्र मुलायम सिंह जो अपराधी किस्म का है, उसने उनके पति को उपचार के नाम पर ले जाकर उसकी जमीन का अपनी पत्नी बेबी के नाम बैनामा करा लिया। उसके कोई पुत्र नहीं है। मुलायम सिंह अब उन लोगों को घर खाली करने की बात कह रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। राममूर्ति ने मांग की कि आरोपी मुलायम सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।