{"_id":"6564d56fe795895a5e0583a6","slug":"land-not-available-for-annapurna-model-shop-in-71-gram-panchayats-of-the-district-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-7840-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले की 71 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा मॉडल शॉप के लिए नहीं मिल रही जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले की 71 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा मॉडल शॉप के लिए नहीं मिल रही जमीन
Mon, 27 Nov 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 27 Nov 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले की 75 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा मॉडल शाॅप का निर्माण कराया जाना है। मनरेगा से इसके निर्माण पर 8.5 लाख रुपये तक खर्च निर्धारित किया गया है, लेकिन जिले में 71 ग्राम पंचायतों में छह माह बाद भी जमीन नहीं मिल सकी है, जिससे इनका निर्माण लटका हुआ है।
जनपद में 589 राशन की दुकानें हैं। जिले में जो भी राशन डीलर हैं, वे या तो अपने घर में या फिर किराए पर दुकान लेकर राशन का वितरण करते हैं। इन दुकानों में इतनी जगह नहीं होती जहां कार्डधारक खड़े हो सकें। कार्डधारकों को सड़क पर खड़े होकर ही राशन लेना पड़ता है। डोर स्टेप डिलवरी के तहत दुकान तक राशन पहुंचाने में दिक्कत आती है। कई राशन डीलरों की दुकानें संकरी गलियों में होने से वहां तक खाद्यान से भरा वाहन पहुंच ही नहीं पाता। सरकार ने राशन डीलरों को सरकारी भवन मुहैया कराने की व्यवस्था की है।। इसके लिए ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा मॉडल शाप का निर्माण कराया जाएगा। इसमें दो चेंबर बनने हैं। एक चेंबर फूड ग्रेन स्टोरेज (राशन भंडारण) के नाम से होगा, जबकि दूसरे चेंबर में राशन डीलर सीएससी या जनरल स्टोर का संचालन कर सकेगा।