{"_id":"61973fdba89cb8363d2ff565","slug":"land-mafia-selling-land-and-flats-by-fake-power-of-attorney-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: फर्जी पावर ऑफ अटार्नी से बेचे फ्लैट और जमीन, छह नए भूमाफिया किए चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: फर्जी पावर ऑफ अटार्नी से बेचे फ्लैट और जमीन, छह नए भूमाफिया किए चिह्नित
Fri, 19 Nov 2021 11:40 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:40 AM IST
सार
छह नए भूमाफिया के परिवार का कोई भी सदस्य संपत्ति बेच नहीं सकेगा। न किसी सदस्य के नाम पर बैनामा, क्रय विक्रय, पावर ऑफ अटार्नी, इकरारनामा आदि पंजीकृत होगा।
विज्ञापन
आगरा कलक्ट्रेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर तहसील की एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने बृहस्पतिवार को 34.26 करोड़ रुपये कीमत की सरकारी और निजी संपत्तियां खुर्दबुर्द करने के आरोप में छह नए भूमाफिया चिह्नित किए हैं। बसई में दो भाइयों सहित चार भूमाफिया ने मिलकर 33.27 करोड़ रुपये कीमत के दो फ्लैट, 104 वर्ग मीटर प्लॉट व अन्य जमीन बेच दी। जबकि नौफरी गांव में दो भूमाफिया ने 98.96 लाख रुपये की सार्वजनिक भूमि को कूटरचित दस्तावेजों से बेच दिया।
विज्ञापन
सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन, तहसीलदार रजनीश वाजपेयी एवं 13 पुलिस थानों के प्रभारियों की मौजूदगी में छह नए भूमाफिया घोषित करने के लिए संस्तुति की गई है। टास्क फोर्स ने इन्हें चिह्नित किया है। जिनमें नौफरी निवासी निरंजन कपूर पुत्र टीकाराम और प्रवेंद्र पुत्र भागीरथ शामिल हैं। इन्होंने 6825 वर्ग मीटर सार्वजनिक उपयोग की सरकारी भूमि जिसकी सर्कि ल रेट के मुताबिक कीमत 98,96,250 रुपये है, फर्जी दस्तावेज से बेच दिया। शिकायत के बाद पुलिस जांच में मामला खुलने पर आरोपितों के विरुद्ध जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
दूसरी तरफ थाना ताजगंज पुलिस ने बसई निवासी सचिन सिंह पुत्र भूरी सिंह, राजेंद्र सिंह और हरेश कुमार पुत्र मूलचंद, मुनेश कुमार पुत्र रमेश चंद को भूमाफिया के रूप में चिह्नित किया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन सिंह ने बताया कि बसई खसरा संख्या 179 में निजी जमीन, एक 104 वर्ग मीटर प्लॉट और ताजनगरी फेस-1 में दो फ्लैट फर्जी पावर ऑफ अटार्नी से बेचने की शिकायत की जांच सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा की गई। जांच में मामला सही मिलने पर ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दो भाइयों सहित चार लोगों ने 33,27,35,000 रुपये की कुल संपत्ति अवैध तरीके से बेची। इन चारों लोगों को भूमाफिया के रूप में चिह्नित किया है। कुल छह नए लोग चिह्नित हुए हैं। जिनकी रिपोर्ट जिला टास्क फोर्स को भेजी जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा इन्हें भूमाफिया घोषित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एत्मादउद्दौला में सबसे ज्यादा भूमाफिया
जिलाधिकारी द्वारा जिले में 38 भूमाफिया घोषित किए जा चुके हैं। जिनमें सबसे ज्यादा 12 भूमाफिया एत्मादउद्दौला थाना क्षेत्र में हैं। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में 10, सिकंदरा में आठ, हरीपर्वत में चार, छत्ता थाना क्षेत्र में तीन और सदर बाजार क्षेत्र में एक भूमाफिया जिलास्तरीय टास्क फोर्स द्वारा घोषित है।
कार्रवाई में स्थिति लचर
जन प्रहरी संस्था के नरोत्तम शर्मा का कहना है कि भूमाफिया की संपत्तियां कुर्क करने, रासुका और गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की स्थिति लचर है। भूमाफिया के कब्जे से जमीनों को मुक्त कराने में पुलिस व प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। जिसका फायदा भूमाफिया प्रवृत्ति के लोगों को मिल रहा है।
ब्रज रज उत्सव: अन्नू कपूर ने पुराने दिनों की याद की ताजा, कलाकारों संग दर्शकों ने भी खेली अंताक्षरी, तस्वीरें