{"_id":"a77bb1f06b9f2bc344f3b62fa2322e4d","slug":"land-lord-did-sexual-exploitation-of-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक ने किया युवती का यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक ने किया युवती का यौन शोषण
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा क्षेत्र में किरायेदार युवती की अश्लील क्लिपिंग बनाकर मकान मालिक उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसका यौन शोषण किया। युवती के गर्भवती होने पर परिवारीजनों को पता चली। मामले में सोमवार शाम को मुकदमा दर्ज किया गया है।
मूलरूप से एटा की संजना (परिवर्तित नाम) पढ़ाई के लिए दो साल पहले आगरा आई थी। भाई और बहन के साथ किराये के मकान में रहने लगी। छह महीने पहले न्यू आगरा क्षेत्र में गजेंद्र चौधरी के मकान में किराये पर रहने आए। गजेंद्र शादीशुदा था। चार बच्चों का पिता भी है। आरोप है कि गजेंद्र ने मोबाइल से संजना की अश्लील क्लिपिंग बना ली। क्लिपिंग क्षेत्र के लोगों को बांटने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। डेढ़ महीने बाद संजना ने मकान खाली कर दिया। तब भी गजेंद्र ने पीछा नहीं छोड़ा। विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। उसे अपने साथ सिकंदरा और मथुरा ले जाकर रखा। इस बीच संजना पांच माह की गर्भवती हो गई। उसने गर्भपात कराने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों को पता चल गया। पीड़ित परिवारीजनों ने सोमवार शाम को थाना न्यू आगरा में शिकायत की।