फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   land freed 14 bigha

Agra News: एसडीएम ने उद्यान की 14 बीघा जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Fri, 06 Jan 2023 06:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
land freed 14 bigha
मैनपुरी। ग्राम पंचायत ईकरी में सामूहिक उद्यान की 14 बीघा जमीन पर कई सालों से रसूखदार कब्जा किए हुए थे। मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम और पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचीं। एसडीएम ने यहां जेसीबी की मदद से कब्जा हटवाया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ईकरी में सामूहिक उद्यान की 14 बीघा जमीन पर वर्षों से लोग कब्जा किए हुए थे। इसकी शिकायत कुछ दिन पहले एक ग्रामीण ने कैबिनेट मंत्री और आईजीआरएस पोर्टल पर की। बृहस्पतिवार को एसडीएम नवोदिता शर्मा राजस्व विभाग की टीम और पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचीं। पहले एसडीएम ने सामूहिक उद्यान की जगह की नापजोख कराई फिर जेसीबी की मदद से जगह को कब्जा मुक्त कराया। एसडीएम ने मौके पर मौजूद प्रधान और सचिव को निर्देश दिए कि यहां फिर से कब्जा ना हो सके इसलिए यहां बोर्ड सामूहिक उद्यान का बोर्ड लगाया जाए।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार शौर्यवर्धन राठौर, अखिल गोयल, राजस्व निरीक्षक विमल भदौरिया, लेखपाल मनोज कुमार, सचिव जयप्रकाश और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव को दिए प्रस्ताव भेजने के आदेश
एसडीएम ने गांव ईकरी में सामूहिक उद्यान की जगह पर आधुनिक उद्यान बनाने का प्रस्ताव तैयार कर अपने पास भेजने के आदेश सचिव को दिए। एसडीएम नवोदिता शर्मा ने कहा कि सामूहिक उद्यान की जमीन पर आधुनिक सामूहिक उद्यान की मनरेगा के तहत स्थापना कराई जाएगी।
एसडीएम ने नगला महुअन में चकरोड को कराया सुरक्षित
-कई साल से लोगों ने कर रखा था चकरोड को बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। ग्राम पंचायत लहरा महुअन में गाटा संख्या 412 पर दर्ज चकरोड को रसूखदारों ने कई सालों से बंद कर रखा था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने आईजीआरएस पोर्टल और कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह से की थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम नवोदिता शर्मा गांव पहुंचीं और राजस्व विभाग की टीम से नापजोख कराकर चकरोड की जगह खाली कराई।

एसडीएम पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम के साथ बृहस्पतिवार की शाम गांव लहरा महुअन पहुंचीं। यहां एसडीएम ने चकरोड की जगह की नापजोख कराई। नापजोख के बाद लोगों द्वारा अपने खेतों में मिलाए गए चकरोड की जगह को खाली कराया। एसडीएम ने कहा कि चकरोड की जगह पर यदि दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया गया तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार शौर्यवर्धन राठौर, अखिल गोयल, कानूनगो विमल भदौरिया, लेखपाल भानुप्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed