फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lamps were lit in every house and Lord Ram was welcomed with rangoli.

Agra News: घर-घर जले दीप, रंगोली से किया प्रभु राम का स्वागत

Fri, 27 Mar 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Lamps were lit in every house and Lord Ram was welcomed with rangoli.
रामनवमीः रामलला की प्रतिष्ठा का उत्सव, जरार में सजाई रंगोली, जलाए दीये।
बाह। रामनवमी पर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया गया। ब्रहस्पतिवार को जरार में माथुर वैश्य महिला मंडल ने रामजन्मोत्सव पर रंगोली सजाई, दीप प्रज्वलित कर मर्यादा पुरुषोत्तम राम को पूजा। महिला मंडल की अध्यक्ष राधा गुप्ता, मंत्री शशी गुप्ता ने बताया कि हिंदू नववर्ष के उत्सव के बाद राम मंदिर के प्रतिष्ठा उत्सव एवं रामजन्मोत्सव मनाया गया है। हवन यज्ञ कर बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार की सीख दी गई है। राम आराध्य हैं, सबके प्रेरणास्रोत हैं। प्राचीन सनातन संस्कृति के प्रतीक भगवा ध्वज को घर घर फहराया गया है। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रीती गुप्ता, कोष निरीक्षक प्रीती, उपमंत्री पूजा गुप्ता, कार्यकारणी सदस्य ज्योति गुप्ता, कविता, सुमन, लक्ष्मी, राखी, प्रियंका आदि रहे। जरार के हनुमान मंदिर पर रामचरित मानस पाठ का आयोजन हुआ, हवन यज्ञ में विश्व कल्याण के लिए आहुतियां दी गईं। इसके बाद भंडारा हुआ। शरबत की प्याऊ लगाई। प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed