फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lamp caught fire in the house two innocent daughters along with their father got scorched

Firozabad: मिट्टी के दीपक से लगी घर में आग, पिता सहित झुलस गईं दो मासूम बेटियां

Sat, 24 Dec 2022 12:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Dec 2022 12:42 PM IST
सार

घर की लाइट खराब हो जाने पर पत्नी ने रोशनी करने के लिए घर में दीपक जलाया था। इसके बाद वो सोने के लिए चली गई। रात में दीपक से आग लग गई। 

विज्ञापन
lamp caught fire in the house two innocent daughters along with their father got scorched
ट्रोमा सेंटर में लाए गए पिता और मासूम बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर  क्षेत्र के मोहल्ला परशुराम कॉलोनी स्थित एक घर में देर रात मिट्टी के दीपक से आग लग गई। आग की लपटों की चपेट में आने से पिता और उसकी दो पुत्रियां झुलस गईं। तीनों को परिजन देर रात उपचार के लिए सरकारी ट्रोमा सेंटर लाए, जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन

लाइट जाने पर जलाया था दीपक 

परशुराम कॉलोनी निवासी ललित कुमार के घर की शुक्रवार रात लाइट खराब हो गई थी। घर में रोशनी करने के लिए ललित की पत्नी ज्योति ने मिट्टी का दीपक जला कर रख दिया था और अपनी पुत्रियों के साथ सोने चली गई। देर रात दीपक से कमरे में आग लग गई। आग ने जब विकराल रूप ले लिया तब इसकी जानकारी ज्योति को हुई। उसने शोरगुल करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिसकी चपेट में आने से ललित कुमार और उसकी पुत्री प्राची सात साल और छोटी बेटी साक्षी पांच झुलस गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रोमा सेंटर में कराया गया भर्ती

तीनों को जली अवस्था में देर रात उपचार के लिए सरकारी ट्रोमा सेंटर लाया गया। ललित परिवार के साथ किराए के मकान में निवास करता है। आग की सूचना पर आसपास के लोग भी पहुंचे और उन्होंने अपने प्रयास से आग पर काबू पा लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed