फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lambodar bid farewell amidst deep devotion; chants of praise echoed along the riverbank.

Agra News: भक्ति-भाव के साथ विदा हुए लंबोदर, नदी किनारे गूंजे जयकारे

Sat, 26 Sep 2026 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Lambodar bid farewell amidst deep devotion; chants of praise echoed along the riverbank.
बाह: बाह में विघ्नहर्ता की विदाई में उमड़े श्रद्धालु
आगरा। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... के जयघोष और नम आंखों के साथ शुक्रवार को तीर्थ बटेश्वर सहित पूरे जनपद में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर गणेश उत्सव का समापन हुआ। जिलेभर के विभिन्न इलाकों से ढोल-नगाड़ों और डीजे की थाप पर नाचते-गाते श्रद्धालु यमुना, चंबल, पार्वती, ऊंटगन और खारी नदियों के घाटों पर पहुंचे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भक्तों ने विघ्नहर्ता को भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन

बटेश्वर
में चतुर्दशी के अवसर पर गणेशोत्सव के अंतिम दिन गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से शुरू हुआ प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला देर शाम तक निरंतर चलता रहा। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे, ढोलक और मंजीरों की थाप पर भजनों की धुन गाते हुए अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर थिरके।प्रशासन की ओर से बनाए गए अस्थाई कुंड में ही श्रद्धालुओं से प्रतिमाएं विसर्जित कराई गईं। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलाल महाराज मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। पुलिस की तैनाती के बावजूद कुछ श्रद्धालु चोरी-छिपे यमुना नदी में प्रतिमाएं विसर्जित करते देखे गए। फतेहाबाद
विज्ञापन

में गणेश प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालु यमुना घाटों पर पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं को विदाई दी। प्रशासन की ओर से यमुना घाटों के पास प्रतिमा विसर्जन के लिए गड्ढे खुदवाए गए थे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद इन गड्ढों में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। यमुना नदी के घाटों पर जगह-जगह पुलिस तैनात रही।खेरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

में गणपति प्रतिमा विसर्जन के लिए शुक्रवार को भी पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। कस्बा और क्षेत्र के ग्रामीणों ने ऊंटगन नदी में पहुंचकर गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया।एसीपी खेरागढ़ सुनीता चौहान ने विसर्जन स्थल पर पहुंचकर पुलिस को सतर्कता रखने के निर्देश दिए। सैंया
में भी डीजे की धुन पर आगरा के सदर, बुंदू कटरा, गोपालपुरा आदि क्षेत्रों से नाचते गाते पहुंचे गणेश भक्तों ने राजस्थान सीमा स्थित पार्वती नदी में करीब दो दर्जन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। कागारौल
के भोला मंदिर के पास व बेल गली सहित विभिन्न स्थानों पर विराजमान गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना कर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने भावभीनी विदाई दी। भक्त गाजे-बाजे और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए अकोला स्थित खारी नदी लेकर पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। लादूखेड़ा क्षेत्र के गांव रामपुरा, नगला मौहरे, बृथला, लच्छीपुरा आदि गांवों से गणेश की प्रतिमाओं को भक्तगण गुलाल उड़ाते हुए कुसैडा गांव के निकट बह रही पार्वती नदी पर लेकर पहुंचे। वहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया। फतेहपुर सीकरी
के मोहल्ला कोटला मंदिर पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित गणपति प्रतिमा की 11 दिन तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रतिदिन भव्य झांकियां सजाई गईं। शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु बैंडबाजों के साथ गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर निकले। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जयकारों के साथ उत्साह मनाया। कार्यक्रम में विवेक गोयल, पारस मित्तल, मनु गोयल, गौरव गोयल, मयंक गर्ग, वंश गोयल, काना गर्ग आदि शामिल रहे।

गणपति अपने गांव चले, कैसे हमको चैन पड़े...
बाह। जैतपुर और बाह क्षेत्र के गांव-कस्बों में गणपति अपने गांव चले, कैसे हमको चैन पड़े..... जिसने जो मांगा उसने वो पाया, रस्ते पे हैं सब लोग खड़े आदि भजनों पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु जमकर नाचे। श्रद्धालुओं राखी, रेखा, रचना, सुमन, कामिनी, रागिनी, ज्योति, विनीता ने बताया भावपूर्ण विदाई में गणेश उत्सव की यादें ताजा हो गईं। हाईवे पर विसर्जन यात्राओं में जमकर अबीर और गुलाल उड़ा। डीजे की धुन पर देवालयों से लेकर चौक पर स्थापित गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए लेकर निकले श्रद्धालु यमुना नदी के कचौराघाट, पई घाट, कमतरी घाट पर पहुंचे। जबकि चंबल नदी के कैंजरा, नंदगवा घाट पर प्रतिमा विसर्जन को टोलियों में श्रद्धालु पहुंचे। रमेश चंद, सुनील कुमार, राकेश, विनोद सिंह, अखिल कुमार, दिनेश चंद ने बताया आरती उतार कर विसर्जन किया गया। विसर्जन के आखिरी दौर तक अस्थाई कुंड नहीं बनाए गये। नतीजतन बे रोक टोक श्रद्धालु यमुना एवं चंबल नदी में प्रतिमा विसर्जन करते रहे।


ग्वालियर हाईवे पर लगा जाम
इरादतनगर। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित खारी नदी पुल शुक्रवार को गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते आगरा-ग्वालियर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात का दबाव इतना बढ़ गया कि कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। प्रशासन ने हाईवे और खारी नदी क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस एवं पीएसी बल तैनात किया। विसर्जन के दौरान सचिन कुमार, रवि कुमार, सुनील दीक्षित, अतुल कुमार और संतोष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article