फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lalu prasad yadav son's tej pratap yadav celebrates diwali in vrindavan

लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप ने ब्रज में मनाई दिवाली, यमुना का हाल देख मोदी सरकार पर बरसे

Mon, 28 Oct 2019 05:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Oct 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
lalu prasad yadav son's tej pratap yadav celebrates diwali in vrindavan
बीमार श्रद्धालु का हाल जाते तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव इन दिनों ब्रज वास कर रहे हैं। उन्होंने वृंदावन में दीपावली का पर्व मनाया। वो अपने कुछ साथियों के साथ यहां आए हुए हैं।  
विज्ञापन


शनिवार को वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप यादव ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में बीमार श्रद्धालुओं का हाल जाना। ये श्रद्धालु चौरासी कोस ब्रजयात्रा के दौरान यमुना जल पीने से बीमार हो गए थे। इस घटना के लिए तेज प्रताप ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गंगा-यमुना की सफाई के नाम पर देशवासियों से सिर्फ मजाक कर रही है। यमुना महारानी को देखकर हृदय द्रवित है। उन्होंने कहा कि यदि यमुना नदी पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन करने की दी चेतावनी

तेजप्रताप ने कहा कि यमुना में यमुना जल न बहकर दिल्ली का दूषित पानी बह रहा है। इसी कारण आचमन करने से ब्रजयात्रा के श्रद्धालु बीमार हो गए। उन्होंने बीमार लोगों के हाल के बारे में चिकित्सक से भी जानकारी ली। 

इससे पहले तेजप्रताप यादव ने रंगजी मंदिर क्षेत्र स्थित एक दुकान से भगवान कृष्ण की मूर्ति खरीदी और यमुना के केशीघाट पर पहुंचकर यमुना महारानी के दर्शन किए। इसके बाद वो बरसाना के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed