फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lakhs stolen from pharmacy and silver firm by breaking CCTV cameras

Agra News: सीसीटीवी कैमरे तोड़कर फार्मेसी और चांदी फर्म से लाखों की चोरी

Sat, 02 Aug 2025 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from pharmacy and silver firm by breaking CCTV cameras
आगरा। नूरी दरवाजे में बृहस्पतिवार रात चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर फार्मेसी और चांदी की फर्म में चारी की वारदात को अंजाम दिया। कैमरे तोड़ने के बाद चोर 5 किलाे चांदी और 3.75 लाख रुपये नकद ले गए। सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। चोरों के आने जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज की मदद से चोरों की पहचान के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड शंकर ग्रीन अपार्टमेंट निवासी निखिल सिंघल ने बताया कि थाना एमएम गेट क्षेत्र के नूरी दरवाजे पर उनकी मां प्रीति सिंघल के नाम से चांदी और फार्मेसी की फर्म संचालित है। मकान के अगले हिस्से में फार्मेसी है और पिछले हिस्से में चांदी का कारोबार होता है। बृहस्पतिवार रात 10 बजे वह दोनों फर्म बंद कर घर गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे कर्मचारी कैफ ने फार्मेसी का शटर उठाया। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। चांदी फर्म में जाकर देखा तो वहां भी सारा सामान बिखरा पड़ा था। कर्मचारी के घटना की जानकारी देने पर वह माैके पर पहुंच गए। सामान चेक करने पर पता चला कि चोर फार्मेसी से 3.75 लाख की नकदी के साथ 5 किलो चांदी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों के आने-जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान की जा रही है।
-------------

गेट तोड़कर अंदर आते ही नकाबपोश चोर ने तोड़ा कैमरा
सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर रात 12:42 बजे फर्म के पीछे वाले दरवाजे पर आते दिखाई दिए। दरवाजा तोड़ने के बाद पहले एक नकाबपोश चोर अंदर आया। आते ही उसने कैमरा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed