फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lakhnaw

लखनऊ से दिल्ली के बीच छह टोल प्लाजा

Sat, 24 Dec 2016 01:26 AM IST
लखनऊ से दिल्ली के बीच छह टोल प्लाजा
लखनऊ से दिल्ली के बीच छह टोल प्लाजा Updated Sat, 24 Dec 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
lakhnaw
लखनऊ से दिल्ली के बीच छह टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सूबे की राजधानी से देश की राजधानी तक की राह में छह टोल मिलेंगे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और यमुना एक्सप्रेस वे से होकर गुजरने वाले वाहनों को आगरा में इनर रिंग रोड पर यात्रा करने का टैक्स भी चुकाना होगा। फिलहाल एक्सप्रेस वे और इनर रिंग रोड पर मुफ्त की सवारी की जा सकती है। दरअसल सरकार ने अभी तक दोनों ही मार्गों पर टोल की दरें घोषित नहीं की हैं। 
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेेस वे से आगरा से लखनऊ की दूरी करीब 302 किलोमीटर रह जाएगी। सिक्स लेन एक्सप्रेस वे पर यह दूरी करीब 3.30 घंटे में तय की जा सकेगी। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो बार टोल प्लाजा आएंगे। पहला टोल प्लाजा आगरा से निकलते ही करीब 21 किलोमीटर दूरी पर प्रतापपुर गांव के पास मिलेगा, जबकि दूसरा टोल प्लाजा लखनऊ के पास करीब 280 किलोमीटर पर बनाया गया है। दिल्ली से लखनऊ आने जाने वाले को इनर रिंग का टोल भी चुकाना होगा। इनर रिंग रोड का निर्माण आगरा विकास प्राधिकरण ने किया है। इसके बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली, मथुरा और जेवर पर टोल टैक्स अदा करना होगा। इनर रिंग रोड पर अभी टोल प्लाजा का काम पूरा नहीं हुआ है। एडीए के अधिकारियों का कहना है कि इनर रिंग रोड के दूसरे चरण का निर्माण होने के बाद टोल वसूल किया जाएगा। उधर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सरकार ने टोल वसूलने की तिथि का एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन


टायर फटने की घटनाएं होंगी कम 
आगरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों के टायर फटने घटनाएं होती हैं। इसकी वजह से कई बड़े हादसे हो चुके हैं। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का सफर यमुना एक्सप्रेस वे के सफर से अधिक सुरक्षित होगा। बिटुमिन की सड़क होने के कारण टायरों के फटने की घटनाएं कम होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि यमुना एक्सप्रेस वे की सड़क कंकरीट की बनी है। घर्षण की वजह से टायर अधिक गरम हो जाते हैं। इसकी वजह से टायर फटने की घटनाएं अधिक होती हैं। वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सड़क बिटुमिन (डामर) से बनी है। टायरों के घर्षण सड़क और टायर गरम होते हैं लेकिन डामर की वजह से एक लेयर बन जाती है। इससे टायरों में गिट्टियां चुभने की संभावना कम रहती है और टायर कम फटते हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस को फिलहाल सिक्स लेन बनाया गया है। भविष्य में इसे आठ लेन बनाया जा सकता है। कार्यदाई संस्थाओं ने जो पुल बनाएं वे आठ लेन के हिसाब से ही बनाए हैं। जानवरों को रोकने से लिए तारों की फेंसिंग की गई है। अधिकांश फेंसिंग काम पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed