फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lady teacher left teaching in school in panic feeling scared to leave house

UP: शिक्षिका के साथ ऐसी हरकत...दहशत में छोड़ दिया स्कूल में पढ़ाना, घर से निकलने में लग रहा डर

Thu, 21 Nov 2024 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 11:51 AM IST
सार

आगरा में एक शिक्षिका शोहदों की हरकत से इस कदर परेशान हो गई कि उसने स्कूल में पढ़ाना ही छोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। 
 

विज्ञापन
Lady teacher left teaching in school in panic feeling scared to leave house
शिक्षिका सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद कस्बे की शिक्षिका ने शोहदे से तंग आकर स्कूल में पढ़ाना छोड़ दिया है। शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कस्बे के स्कूल में पढ़ाती है। वहीं मोहल्ले का रहने वाला श्याम और उसका साथी आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। जब भी वह स्कूल पढ़ाने जाती है तो श्याम का साथी वीडियो बनाकर श्याम को भेजता है। जिससे तंग आकर घरवालों ने स्कूल में पढ़ाने जाने से मना कर दिया। शिक्षिका का कहना है कि वह फतेहाबाद में पढ़ाई भी कर रही है, लेकिन शोहदों की हरकतों से परेशान होकर परीक्षा देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  CNG Price Hike: महंगाई का झटका, पेट्रोल से महंगी हुई सीएनजी; इतना बढ़ेगा जेब पर बोझ
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर में घुस आए आरोपी
बताया कि वह 17 नवंबर को वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी घर में घुस आए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर पिटाई भी की। चीख-पुकार मचाने पर सीढ़ी के रास्ते कूदकर भाग गए। शिक्षिका की शिकायत पर थाना फतेहाबाद में श्यामसुंदर के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed