फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady teacher became enemy of father's life  Accused of pelting stones and throwing inflammable substances

शिक्षिका बनी पिता की जान की दुश्मन: प्रेम विवाह के बाद मान बैठी रंजिश, अब जीना कर दिया दुश्वार

Thu, 07 Nov 2024 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 09:16 AM IST
सार

आगरा में एक वृद्ध पिता ने अपनी शिक्षिका बेटी से जान का खतरा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बेटी ने प्रेम विवाह किया। उसके बाद से ही वो रंजिश मानती है। 
 

विज्ञापन
lady teacher became enemy of father's life  Accused of pelting stones and throwing inflammable substances
शिक्षिका सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा के शकुंतला नगर में 67 वर्षीय पिता को अपनी ही शिक्षक बेटी से जान का खतरा है। उन्होंने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराते हुए बेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि बेटी प्रेम विवाह के बाद से रंजिश मानती है। आए दिन घर में पथराव करके चली जाती है। हाल में भी किया था। वह कभी भी बड़ी घटना कर सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


शकुंतला नगर (जगदीशपुरा) निवासी देवी सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी सुरेखा की वर्ष 2015 में शिक्षिका के पद पर नाैकरी लगी थी। वर्तमान में मथुरा में तैनात है। उसने बिना बताए अपनी मर्जी से सचिन नामक युवक से प्रेम विवाह कर लिया। उन्हें वर्ष 2021 में बेटी के प्रेम विवाह की जानकारी हुई।
विज्ञापन


उन्होंने पुत्री से दामाद और ससुरालवालों से मिलवाने के लिए कहा। आरोप है कि तब से ही बेटी उन्हें अपना दुश्मन मानने लगी। उनसे गालीगलाैज करती। आए दिन मारपीट करती। उन्होंने उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया। वर्ष 2021 में ही उसने उनसे मारपीट की। पुलिस ने मेडिकल भी कराया था। बेटी अक्सर स्कूटी से आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर चली जाती है। सितंबर में उसने घर के अंदर ज्वलनशील पदार्थ फेंका था। जिससे पुत्रवधू और पौत्र घायल हुए थे। 27 अक्तूबर की रात घर पर आकर फिर से पथराव किया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed