{"_id":"5dd3ff048ebc3e54c76ea8b7","slug":"lady-teacher-beaten-the-student-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक दिन स्कूल न आने पर शिक्षिका ने दी ऐसी सजा, फट गया छात्र के कान का पर्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन स्कूल न आने पर शिक्षिका ने दी ऐसी सजा, फट गया छात्र के कान का पर्दा
Wed, 20 Nov 2019 12:04 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर पीड़ित छात्र व उसके माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव लाढ़म स्थित निजी विद्यालय में शिक्षिका ने शनिवार को एक छात्र की पिटाई कर दी। जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। छुट्टी के बाद घर पहुंचे छात्र ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे इलाज कराने के लिए आगरा ले गए। पिता ने मंगलवार को मामले में तहरीर दी है।
थाना मलपुरा के जारूआ कटरा निवासी यशपाल सिंह का पुत्र करन गांव स्थित चौधरी सुखपाल सिंह ग्लोबल विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। करन शुक्रवार को किसी कारण से विद्यालय नहीं जा पाया था। शनिवार सुबह आठ बजे करन विद्यालय गया।
आरोप है कि विद्यालय में शिक्षिका अदनीश ने एक दिन विद्यालय नहीं आने पर करन की पिटाई कर दी। इस कारण करन के कान का पर्दा फट गया। करन ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी घरवालों को दी। इस पर घरवाले उसे इलाज के लिए आगरा ले गए।

Trending Videos
स्कूल ने नहीं कराया इलाज
पिता यशपाल ने विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र चाहर से मामले की शिकायत की। जिस पर प्रबंधक ने इलाज का पूरा खर्चा उठाने का आश्वासन दिया। लेकिन विद्यालय की ओर से कोई सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई।
जिस पर मंगलवार दोपहर 12 बजे माता पिता अपने बेटे को लेकर थाना मलपुरा पहुंचे। उन्होंने एसओ मलपुरा को पूरे मामले से अवगत कराया। एसओ मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में छात्र के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
मामले में स्कूल प्रबंधक राघवेंद्र चाहर ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि बच्चे का इलाज वो खुद कराएंगे।