{"_id":"6261abfa2ccefa49bd653dc6","slug":"lady-sub-inspecter-asked-for-brime-mainpuri-news-agr531044799","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दरोगा पर किसान से रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दरोगा पर किसान से रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन
21एमएनपी-15- किशनी थाने में थानाध्यक्ष से वार्ता करते भाकियू के पदाधिकारी।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। इटावा के रहने वाले एक किसान से महिला दरोगा ने एक काम के लिए रिश्वत की मांग की। इसके तहत बृहस्पतिवार को भाकियू (किसान) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता थानाध्यक्ष से मिले। ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे बृहस्पतिवार को कई कार्यकर्ताओं के साथ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह से मिले। बताया कि जमानत के एक मामले में किसान मलिखान शाक्य निवासी गांव मूंज थाना चौबिया इटावा थाना किशनी आए थे। उनकी अनुपस्थिति में एक महिला दरोगा से मिले। किसान का आरोप है कि महिला दरोगा ने किसान से 20 हजार रुपये की मांग की। गरीब किसान घबरा गया और उसने रुपये देने में असमर्थता जाहिर की। इस बात पर दरोगा ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाईं। इतना ही नहीं जेल भेजने की भी धमकी दी गई।
जिलाध्यक्ष ने जब महिला दरोगा से बात करनी चाही तो बात नहीं की। आरोप है जब थाने पहुंचकर जिलाध्यक्ष ने महिला दरोगा से बात की तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। थानाध्यक्ष को ज्ञापन देते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने की दशा में थाना में ही आंदोलन करनेे की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में उमेश पांडेय, हरभान सिंह शाक्य, गौरव चौहान, लोकपाल चौहान, उमाकांत पांडेय, सोनू दुबे, लल्लन दुबे, नीरज यादव, रमन यादव, श्याम पांडेय, राघवेंद्र चौहान, बीटू यादव, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की ओर से ज्ञापन दिया गया है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जाएगी। साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
-धर्मेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष किशनी।