फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lady Loyal took two hours for treatment

लेडी लॉयल में इलाज के लिए लग रहे दो घंटे

Tue, 10 May 2022 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lady Loyal took two hours for treatment
आगरा।
विज्ञापन

लेडी लॉयल महिला जिला चिकित्सालय में सोमवार को उपचार के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़ा। एक घंटे कतार में खड़े रहने के बाद पर्चा बना। इसके बाद चिकित्सकों को दिखाने के लिए कतार में एक घंटे का समय लगा।
लेडी लॉयल में सोमवार को काउंटर खोले जाने से पहले ही मरीज और उनके तीमारदार पर्चा बनवाने के लिए कतार में लग गए थे। इस बीच कई बार पर्चे की कतार में जमकर धक्कामुक्की भी हुई। मौके पर तैनात गार्ड कुछ समय के लिए व्यवस्था संभालते फिर धक्कामुक्की होने लगती। मौके पर महिला गार्ड नहीं थी। ऐसे में और दिक्कत हुई। मरीजों और तीमारदरों का कहना था कि सोमवार को हमेशा से काफी भीड़ रहती है। पर्चा बनवाने के दो काउंटर हैं। सोमवार को पर्चे का एक काउंटर और बढ़ना चाहिए। इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे आई थी। पर्चा बनने में पूरा एक घंटा लगा। इसके बाद डॉक्टर से परामर्श लेने में एक घंटा से अधिक लग गया। एक काउंटर और बढ़ाया जाना चाहिए। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मालती, नरीपुरा
सुबह साढ़े आठ बजे लाइन में लगी थी। सवा घंटा पर्चा बनवाने में लग गया। इसके बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए इंतजार किया। बच्ची भी गोदी में थी। काफी मुश्किल हुई।

-शिवांगी, राजामंडी
-----
लेडी लॉयल में मरीजों और तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था की भी कमी है। काफी मरीज और उनके तीमारदार यहां आते हैं। इस हिसाब से बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
-शारदा, नरायच
सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले भीड़ अधिक रहती है। इस कारण मरीजों को परेशानी हुई होगी। समस्या के समाधान के लिए व्यवस्था कराता हूं।
- डॉ. पंकज कुमार, प्रमुख अधीक्षक, लेडी लॉयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed